Eight UDP MLAs Join BJP: मेघालय में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) के 8 विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने सभी विधायकों का स्वागत किया. किरेन रिजिजू ने कहा कि सभी आठ विधायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हमारी बीजेपी सरकार के कामकाज से प्रभावित होकर शामिल हुए हैं.
UDP के 8 विधायकों को भाजपा में शामिल कराने के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, हम यूडीपी से आए सभी 8 विधायकों को भाजपा परिवार में शामिल होने पर स्वागत करते हैं. ये सभी विधायक भाजपा सरकार के कामकाज और विकास की रणनीति को देखते हुए प्रभावित हुए और भाजपा ज्वाइन कर ली. भाजपा ने पिछले 12 सालों से मेघालय में खूब तरक्की की है.
#WATCH | Delhi: At a press conference, Union Minister of Parliamentary Affairs, Kiren Rijiju, says, "… We welcome eight elected members of the assembly, MLAs of Meghalaya, into the BJP family. They earlier belonged to UDP, a very prominent regional party. Looking at the… pic.twitter.com/3QxnSJm5cZ
— ANI (@ANI) September 23, 2026
ये विधायक BJP में हुए शामिल
- लखमेन रिम्बुई
- पायस मारवेन
- किर्मेन श्यल्ला
- मायरालबॉर्न सिएम
- मैथ्यू कुर्बाह
- ओलन सिंह सुइन
- बालाजीद कुपर सिनरेम
- सिनशर लिंगदोह थबाह
ये भी पढ़ेंः ‘द्रेशद्रोही साबित करने की रहेगी कोशिश…’, सौरभ दास ने अब किस बात पर पुलिस को लपेटा
मांगें मानने के बाद भाजपा में शामिल 8 MLA
यूडीपी मेघालय की प्रमुख क्षेत्रीय पार्टी है. जिसके वर्तमान में कुल 12 विधायक थे, जिसमें से 8 विधायक अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं. यूडीपी के विधायक काफी समय से मांग कर रहे थे कि कोयला खनन और खासी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए. हालांकि, उनकी मांगों को मानने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भरोसा दिलाया है. जिसके बाद उन्होंने बीजेपी का दामन थामने का फैसला किया है.
