Vistaar NEWS

भौकाल काटने के लिए अस्पताल पहुंचा विधायक का 5वीं पास बेटा, CHC अधीक्षक की कुर्सी पर बैठकर दिए निर्देश, खंगाले रिकॉर्ड

Rampur CHC Controversy

विधायक पुत्र ने अस्पताल पहुंचकर किया औचक निरीक्षण

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में विधायक पुत्र भौकाल काटने के लिए स्वार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गए. इस दौरान उन्होंने सारे कागजात को चेक किया और स्टॉफ को निर्देश दिया. इस घटना का वीडियो जब सोशल मीडिया पर आया, तो बवाल मच गया. इस घटना ने पूरे प्रशासनिक अमले में सवाल खड़े कर दिया. फिलहाल, मामले को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं. उनका कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिसमें नेता पुत्र भौकाल जमाने के लिए कुछ भी करते नजर आते हैं. एक ऐसा ही मामला रामपुर जिले के स्वार से आया है. जहां स्वार-टांडा से अपना दल (एस) के विधायक शफीक अहमद अंसारी के बेटे अस्पताल पहुंचकर अचानक निरीक्षण करने पहुंच गए. इस दौरान अस्पताल पहुंचे विधायक पुत्र ने पहले तो मरीजों का हाल-चाल जाना फिर कुर्सी पर बैठकर डॉक्टरों और मरीजों को निर्देश दिया.

CHC अधीक्षक की कुर्सी पर बैठा विधायक पुत्र

सरकारी प्रोटोकॉल के अनुसार, किसी भी जनप्रतिनिधि के परिवार को सरकारी संस्थान के रिकॉर्ड खंगालने का कोई अधिकार नहीं है. इसके बावजूद विधायक पुत्र ने भौकाल जमाने के लिए निरीक्षण किया और सभी को निर्देश दिया. सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रही है. उसमें विधायक पुत्र सीएचसी अधीक्षक की कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा है. विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जनप्रतिनिधि स्वंय आकर रिकॉर्ड चेक कर सकते हैं, औचक निरीक्षण कर सकते हैं, लेकिन उनके परिवार को अनुमति नहीं है.

ये भी पढ़ेंः पहले पति से तलाक, फिर शादी के लिए बदला धर्म, अब 3 साल के बेटे को सिखा रही नमाज, इमोशनल हुई एक्ट्रेस

जांच के दिए आदेश

इस मामले को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर जांच के आदेश दे दिए हैं. पूरे प्रकरण की जांच एडिशनल सीएमओ और डिप्टी सीएमओ करेंगे. जांच में जो भी जानकारी सामने आएगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, यह मामला तूल पकड़ते जा रहा है. अब देखना यह होगा कि इस मामले में क्या कार्रवाई होती है.

Exit mobile version