Vistaar NEWS

कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं? PM मोदी ने MLC चुनाव पर‍िणामों पर कसा कांग्रेस पर तंज

rahul and pm modi

राहुल गांधी और पीएम मोदी

MLC elections 2026: देश के 4 राज्यों की 28 व‍िधान परिषद की सीटों पर हाल ही में चुनाव संपन्न हुए हैं. यह चुनाव बैलेट पेपर पर कराए गए थे. इसके बाद भी कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है. यही वजह है कि बीजेपी अब कांग्रेस पर सवाल खड़े कर रही है कि यहां तो आप बैलेट पेपर पर भी चुनाव नहीं जीत पाए. बीजेपी नेताओं के बाद अब पीएम नरेंद्र मोदी ने भी कांग्रेस पर तंज कसा है.

प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है. जिसमें उन्‍होंने लिखा कि 4 बड़े राज्यों – उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक – में 28 सीटों पर MLC चुनाव हुए. ये चुनाव बैलेट पेपर के ज़रिए कराए गए. अंदाज़ा लगाइए कि कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?

पीएम ने इस पोस्ट के जरिए कांग्रेस पर निशाना साधा है. क्योंकि कांग्रेस को खुद उम्‍मीद थी कि वह 1-2 सीटें जीत सकती है. इसके बाद भी एक भी सीट पर जीत न मिलने के बाद अब कांग्रेस के हर कोई मजे ले रहा है.

किन राज्यों में था चुनाव

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 MLC सीटों पर चुनाव हुआ. वाराणसी में बीजेपी को झटका लगा है. यहां से समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की है. तो वहीं बिहार में अनंत सिंह को तगड़ा झटका लगा है. क्योंकि वे जिस उम्मीदवार का समर्थन कर रहे थे. वह तीसरे नंबर पर रहा है. कुल मिलाकर इस चुनाव में भी एनडीए का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है. 

कर्नाटक में लगा कांग्रेस को झटका

कर्नाटक में बीजेपी और जनता दल (सेक्युलर) गठबंधन ने चारों सीटों पर जीत दर्ज की. कांग्रेस की यह हार इसलिए भी ज्यादा चर्चा में है क्योंकि राज्य में उसी की सरकार है. यही वजह है कि हर कोई सीएम डीके श‍िवकुमार पर सवाल उठा रहा है. इसके साथ ही कांग्रेस के बैलेट पेपर से चुनाव कराने के दावे पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें:कर्नाटक MLC चुनाव में BJP-JDS का क्लीन स्वीप, BJP बोली- इससे भी नहीं जीती कांग्रेस

Exit mobile version