Vistaar NEWS

मानसून सत्र से पहले सरकार की बड़ी बैठक, संसद के एजेंडे पर हुआ मंथन

राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह

Government Agenda Review Meeting: संसद के मानसून सत्र से पहले केंद्र सरकार ने अपनी संसदीय रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को उच्चस्तरीय बैठक की. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस अहम बैठक में सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों ने हिस्सा लिया. बैठक में मानसून सत्र के दौरान सरकार की प्राथमिकताओं, संसद में पेश किए जाने वाले विधेयकों और विपक्ष की संभावित रणनीति से निपटने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

बैठक के दौरान संसद के एजेंडे, विभिन्न मंत्रालयों से जुड़े विधायी कार्यों और सरकार के प्रमुख नीतिगत प्रस्तावों पर मंथन हुआ.इसके साथ ही इस बात पर भी विचार किया गया कि मानसून सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चले और सरकार अपने महत्वपूर्ण विधेयकों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा सके.

बैठक समाप्त होने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बाहर निकले. उनके अलावा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू भी बैठक से बाहर आते नजर आए. हालांकि बैठक के बाद किसी भी मंत्री ने मीडिया से बातचीत नहीं की.

पूरी तैयारी के साथ उतरेगी टीम मोदी

सूत्रों के अनुसार, सरकार मानसून सत्र को लेकर पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरना चाहती है. यही वजह है कि सत्र शुरू होने से पहले लगातार रणनीतिक बैठकों का दौर चल रहा है. माना जा रहा है कि इस सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयक, नीतिगत फैसले और जनहित से जुड़े मुद्दे संसद में लाए जा सकते हैं.

मानसून सत्र पर हर कि सी की नजर

इसके साथ ही विपक्ष की ओर से उठाए जाने वाले विभिन्न मुद्दों का जवाब देने और सदन में सरकार का पक्ष मजबूती से रखने की रणनीति भी इस बैठक में तैयार की गई.

सरकार की इस बैठक को आगामी मानसून सत्र की दिशा तय करने वाली महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है. अब सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि सरकार सत्र के दौरान किन प्रमुख विधेयकों और नीतिगत फैसलों को संसद में पेश करती है.

ये भी पढ़ें:टिन्नू यादव को मिला था राम मंद‍िर कंस्ट्रक्शन का काम, फर्म के कागजों से हुआ बड़ा खुलासा

Exit mobile version