Vistaar NEWS

खुली जीप, DJ और जगह-जगह स्‍वागत, सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंकने वालों पर फूल बरसाए

जगह-जगह हो रहा स्‍वागत

जगह-जगह हो रहा स्‍वागत

Pappu Yadav Shoe incident: बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद पप्‍पू यादव पर पिछले दिनों जूता फेंका गया था. यह हमला प्रेस कांफ्रेंस के समय किया गया था. हालांकि वहां मौजूद लोगों ने हमलावर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर द‍िया था. जूता फेंकने के आरोप हैप्पी शर्मा और सुमित गिरि पर लगा था, जो कि यूपी के रहने वाले हैं, जब वह अपने गांव पहुंचे तो उनका स्वागत फूल मालाओं से किया गया.

जूता फेंकने के आरोपी हैप्पी शर्मा और सुमित गिरि मूलरूप से बुलंदशहर के नैथला हसनपुर गांव के रहने वाले हैं. दोनों जब अपने गांव पहुंचे तो उनका जमकर स्‍वागत किया गया. हर जगह लोगों ने फूल मालाएं पहनाई. इसके साथ ही खुली कार के आगे आगे डीजे भी चल रहा था. मानों कोई बाहुबली नेता का काफि‍ला न‍िकल रहा हो.

हैप्‍पी शर्मा ने मीड‍िया को क्‍या बताया?

हैप्‍पी शर्मा ने बताया कि वह किसी हमले के प्‍लान से नहीं गए थे. उन्‍होंने कहा कि वह केवल पप्‍पू यादव से सवाल पूछना चाहते थे कि इस तरह का अपमान उन्‍होंने किया. हैप्‍पी ने बताया कि पप्‍पू यादव के घर में दाख‍िल होने के लिए बाकायदा पुल‍िस चैंकिग हुई थी. इसके बाद ही उन्‍हें प्रवेश मिला था.

हैप्पी शर्मा ने अपने बचाव में कहा था कि उनका मकसद सिर्फ सांसद से सवाल पूछना था. उन्होंने कहा कि वे पूछना चाहते थे कि पप्पू यादव सनातन और हिंदुओं का अपमान क्‍यों कर रहे हैं. पप्पू यादव के मीडिया सलाहकार की शिकायत पर दिल्ली में BNS की धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई.

कब हुआ पप्‍पू यादव पर हमला

न‍िर्दलीय सांसद पप्‍पू यादव ने संसद में 31 जुलाई को साधु के वेश में चंदा चोरी का नाटक किया था. उनके इस नाटक के बाद से ही व‍िरोध शुरू हो गया. देश के कई शहरों में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया. इसके साथ ही एक हिंदूवादी नेता ने उनका सिर कलम करने वाले को 51 लाख रुपए का इनाम देने का ऐलान किया था.

इसके बाद जब इस पूरे मामले को लेकर पप्‍पू 2 अगस्‍त को मीड‍िया से बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान पहले उन पर जूता फेंका गया. इसके बाद पप्‍पू यादव ने दावा किया गया कि जूता फेंकने वाले के पास से चाकू बरामद हुआ है. जो हमला करने आया था.

ये भी पढ़ें:‘2028 आने दीजिए…’, CM मोहन यादव ने बताया दतिया सीट में क्यों नहीं चला BJP का दांव?

Exit mobile version