‘2028 आने दीजिए…’, CM मोहन यादव ने बताया दतिया सीट में क्यों नहीं चला BJP का दांव?

cm Mohan Yadav: दतिया में BJP की हार पर CM मोहन यादव ने 2028 आने दीजिए, पूरी सीट जीतेंगे.उन्‍होंने कहा कि लोकतंत्र में हार-जीत होती रहती है, लेकिन जहां कमी रही उसकी समीक्षा कर जरूरी कार्रवाई भी होगी.
मोहन यादव

मोहन यादव

cm Mohan Yadav: मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने दत‍िया हार की कई वजहें बताई हैं. इसके साथ ही उन्‍होंने दावा किया कि 2028 आने दो हम प्रदेश की हर सीट जीतेंगे. मुख्यमंत्री ने दतिया उपचुनाव नतीजे को लेकर न तो ज्यादा चिंता जताई और न ही इसे बड़ा झटका माना है. उनको भरोसा सीधे 2028 के विधानसभा चुनाव पर है.

दतिया के नतीजे पर मोहन यादव ने याद दिलाया कि यह सीट पहले से ही कांग्रेस के पास रही है. उन्होंने कहा कि 2023 में जब बीजेपी ने मध्य प्रदेश में 165 सीटों पर जीत दर्ज की थी, तब भी दतिया पार्टी के खाते में नहीं आया था. यानी दतिया ने उस वक्त भी बीजेपी को थोड़ा इंतजार कराया था और इस बार भी तस्वीर बहुत ज्यादा नहीं बदली.

CM ने आंकड़ों के जरिए अपनी बात समझाई.

सीएम मोहन यादव के मुताबिक, पिछली बार दतिया में बीजेपी को करीब 7,700 वोट मिले थे, जबकि इस बार पार्टी ने अपने वोट बढ़ाकर लगभग 6,000 के आसपास पहुंचाए हैं. यहां आंकड़ों में उनका तर्क थोड़ा अलग दिखा, लेकिन संदेश साफ था ‘सीट अभी दूर है, लेकिन रास्ता बंद नहीं हुआ है.’

मोहन यादव ने इसी भरोसे के साथ कहा कि 2028 आने दीजिए, बीजेपी पूरी सीट जीत लेगी. यानी दतिया के लिए फिलहाल बीजेपी ने ‘हार मानने’ के बजाय ‘अगली बार फिर कोशिश’ वाला फॉर्मूला चुना है. उन्‍होंने यह बात आजतक के धर्म मंच पर कही है.

मोहन यादव ने और क्या कहा?

मोहन यादव ने कहा कि लोकतंत्र में हर चुनाव जीतना संभव नहीं होता है. कभी जनता समर्थन देती है तो कभी नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं आते हैं. हालांकि, मुख्यमंत्री ने यह भी गिनाया कि 2023 के बाद बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतीं. विधानसभा उपचुनावों में भी पार्टी ने कांग्रेस से अमरपाटन सीट छीनी और बुधनी को अपने पास बरकरार रखा.

राज्यसभा चुनावों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि तीनों सीटें बीजेपी ने जीतीं. साथ ही उन्होंने साफ किया कि दतिया के नतीजे की समीक्षा होगी. चुनाव में कहीं कमी रह गई होगी तो संगठन उसे तलाशेगा और जरूरत पड़ी तो कार्रवाई भी की जाएगी.

ये भी पढ़ें:CG News: छत्तीसगढ़ वालों को ई-बसों की सौगात, दुर्ग-भिलाई से होगी शुरुआत, कुल 240 बसों को मिली मंजूरी

ज़रूर पढ़ें