Vistaar NEWS

Jio IPO Listing सेरेमनी में ऐसा क्या बोले अनंत, भावुक हो गए मुकेश अंबानी, Video

Anant Ambani And Mukesh Ambani

अनंत अंबानी और मुकेश अंबानी

Anant Ambani Emotional Speech: शेयर बाजार में आज जियो प्लेटफॉर्म का शेयर लिस्टेड हुआ है. शेयर लिस्टेड होने के उपलक्ष्य में अंबानी परिवार ने सेरेमनी आयोजित की थी. जिसमें सारा परिवार भावुक नजर आया. मुकेश अंबानी के तो आंसू भी निकल आए. इस दौरान अनंत अंबानी, आकाश अंबानी, मां नीता अंबानी और उनकी बहन ईशा अंबानी समेत परिवार के सभी सदस्यों ने स्पीच दी. जानें क्या कहा?

Jio Platforms Share के जोरदार लिस्टिंग के बाद पूरा परिवार सेरेमनी में शामिल हुआ. इस दौरान जब अनंत अंबानी स्पीच दे रहे थे, तो रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी इमोशनल हो गए और उनकी आंखों से आंसू निकल आया. इस दौरान अंबानी परिवार से आकाश अंबानी, अनंत अंबानी और ईशा अंबानी मौजूद रहीं. सभी ने डेब्यू सेरेमनी को संबोधित किया.

अनंत और ईशा अंबनी ने अपने संबोधन के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज की विरासत को याद दिया. यह सुनते ही मुकेश अंबानी के आंखों से आंसू निकल पड़े.

कैसे हुई थी Jio की शुरुआत?

अनंत अंबानी ने संबोधन के दौरान कहा कि Jio प्लेटफॉर्म को देशभर से आशीर्वाद मिला है. Jio के इस सपने का बीज ईशा दीदी ने बोया और आकाश भाई ने इसे अपना सपना बना लिया. दादी ने कहा जुग-जुग Jio, मां ने कहा Jio मेरे लाल और दोस्तों ने कहा, Jio यार. इस दौरान उन्होंने देश के लोगों से कहा कि Jio को आपने बनाया और आपके सपनों को पूरा करना ही हमारा सपना है.

ये भी पढ़ें ठेके जाने की झंझट खत्म! लॉन्च हुआ Delhi Liquor Booking ऐप, कैसे ऑर्डर करें?

क्या बोलीं ईशा अंबानी

ईशा अंबानी ने बताया कि Jio के पीछे की टीम के साथ भाई और मां-पिता का पूरा योगदान रहा. इस दौरान ईशा ने सभी का धन्यवाद दिया. ईशा अंबानी रिलांयस की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं. ईशा ने कहा कि मेरे पिता ने वह बनाने की हिम्मत दिखाई, जिसे दूसरे नामुमकिन कहते थे. भाई की मेहनत को लेकर ईशा ने कहा कि हमें उन पर गर्व है.

Exit mobile version