दिवाली से पहले निवेशकों की बल्ले-बल्ले, शेयर बाजार में तगड़ी उछाल, 1500 अंक चढ़ा सेंसेक्स

Diwali Stock Market Rally: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत के बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा है. उनका मानना है कि राजनीतिक अनिश्चितता कम होने से आर्थिक और कारोबारी माहौल बेहतर हो सकता है. यही वजह है कि भारतीय शेयर बाजार में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है.
Share Market

शेयर बाजार (File Photo)

Sensex Jumps 1500 Points: अमेरिका में भले ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को मिडटर्म चुनाव में करारी हार मिली, लेकिन अमेरिकी शेयर बाजार में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. इसका असर आज भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिला. सेंसेक्स करीब 1,500 अंक और निफ्टी 50 में 400 अंकों से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है. पूरे शेयर बाजार में हरियाली देखने को मिल रही है. वहीं, कच्चे तेल की कीमतें भरभराकर गिर गई हैं. यहां जानें भारतीय शेयर का हाल.

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत के बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा है. उनका मानना है कि राजनीतिक अनिश्चितता कम होने से आर्थिक और कारोबारी माहौल बेहतर हो सकता है. यही वजह है रिजल्ट आने के बाद से ही अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है. वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार का असर भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिला है.

कई सेक्टर के शेयरों में बूम

दीवाली से पहले भारतीय शेयर बाजार में यह तेजी निवेशकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है. शेयर बाजार खुलते ही निवेशकों की दौलत में जबरदस्त बढ़त हुई. कई शेयरों में तो अपर सर्किट तक लग गया. सबसे ज्यादा तेजी बैंकिग सेक्टर्स, ऑटो और सीमेंट में देखने को मिल रही है. इसके अलावा भी कई सेक्टरों में तूफानी तेजी बनी हुई है.

कच्चे तेल की गिरी कीमत

भारतीय शेयर बाजार में गिफ्ट निफ्टी एक सिग्नल की तरह काम करता है. गिफ्ट निफ्टी ने पहले ही बाजार में तूफानी तेजी आने के संकेत दे दिए थे. वहीं दूसरी ओर कच्चे तेल की गिरती कीमतों ने भी शेयर बाजार में हरियाली की वजह बना. कच्चे तेल की कीमतें भरभराकर गिर गई हैं. हालांकि, निफ्टी-सेंसेक्ट की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. यह उछाल खबर लिखे जाने के समय का है.

ज़रूर पढ़ें