Vistaar NEWS

‘जन गण मन को हटाया जाए, ‘वंदे मातरम्’ बने राष्ट्रगान…’, मुकेश खन्ना की मांग पर मच सकता है बवाल

Mukesh Khanna

बॉलीवुड एक्टर मुकेश खन्ना

Replacing Jana Gana Man from Vande Matram: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मुकेश खन्ना अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. एक बार उन्होंने फिर अपने बयानों से नई बहस छेड़ दी है. उन्होंने कहा कि भारत के राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ की जगह ‘वंदे मातरम’ को लाया जाए. इस दौरान उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ महारानी एलिजाबेथ को श्रद्धांजलि के रूप में लिखा गया था. पढे़ं मुकेश खन्ना ने क्या कहा?

मीडिया से बातचीत करते हुए मुकेश खन्ना ने कहा कि ‘जन गण मन’ हमारे देश का राष्ट्रगान नहीं है. यह महारानी एलिजाबेथ को श्रद्धांजलि के रूप में लिखा गया था. मैनें तीन साल पहले ही कहा था कि ‘जन गण मन’ की जगह ‘वंदे मातरम्’ को राष्ट्रगान बनाया जाए. इस दौरान उन्होंने बताया कि भाग्यविधाता, पंजाब सिंह, ये सब हमारे नहीं हैं. ‘वंदे मातरम’ हमारा है.

हर स्कूल और कार्यक्रम में वंदे मातरम् अनिवार्य

मुकेश खन्ना ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ को लता जी ने खूबसूरती से गाया था. अब हर स्कूल और हर कार्यक्रम ‘वंदे मातरम्’ अनिवार्य है. किसी भी कार्यक्रम से पहले पहले ‘वंदे मातरम’ गीत गाया जाएगा, और वह पूरा गाना, जिसके कुछ हिस्से बीच में हटा दिए गए थे. मुझे खुशी है कि ‘वंदे मातरम’ का महत्व बढ़ रहा है. ‘वंदे मातरम’ को पढे़ं हुए मुझे दो साल हो गए. मैंने 7 मिनट का गीत रिकॉर्ड किया था, जो ऐतिहासिक बनना चाहिए.

ये भी पढ़ेंः झारखंड के CM हेमंत सोरेन को राहुल गांधी ने लिखा पत्र, छात्रों से मिलने का दिया सुझाव

‘जन गण मन’ की जगह ‘वंदे मातरम’ को लाया जाए

उन्होंने अपनी इच्छा जताते हुए कहा कि हमारी इच्छा है कि यह बदलाव जल्द से जल्द हो. मैं चाहता हूं कि ‘जन गण मन’ को हटा दिया जाए और उसकी जगह पर ‘वंदे मातरम’ लाया जाए. मोदी जी ने तो इस दिशा में काम शुरू कर दिया है.

Exit mobile version