‘सोनिया गांधी की रगों में इटली का खून…’, वंदे मातरम् विवाद पर केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Vande Matram Row: वंदे मातरम् विवाद पर भाजपा नेताओं ने सोनिया गांधी पर निशाना साधा है. इस दौरान केंद्रीय मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने कहा कि सोनिया गांधी के रगों में इटली का खून दौड़ रहा है.
Soniya Gandhi Mallikarjun Kharge Vande matram row

मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी

Vande Matram Row: स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण के दौरान का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एक दूसरे से बातचीत करते नजर आ रहे हैं. जब दोनों लोग आपस में बात कर रहे थे, उस दौरान राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् गाया जा रहा था. यहीं से वंदे मातरम् को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो थमने का नाम नहीं ले रहा है. भाजपा से लेकर उसकी सहयोगी दलों ने सोनिया गांधी पर निशाना साधने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

केंद्रीय मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने सोनिया गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वे इस तरह के ‘मूर्खतापूर्ण कारण’ देकर नहीं बच सकतीं, क्योंकि जनता सब देख रही है. इतना ही नहीं उन्होंने तो सोनिया गांधी को लेकर ये तक कह दिया कि उनकी रगों में इटली का खून दौड़ रहा है. ऐसे में आप उनसे क्या अपेक्षा कर सकते हैं? क्या वे हमारे देश की हैं? उन्होंने शादी की और यहां आकर बस गईं. उनके व्यवहार पर चर्चा होनी चाहिए.

केंद्रीय मंत्री ने साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी के अलावा भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने भी प्रेसवार्ता कर सोनिया गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय गीत और स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को लेकर दोहरा रवैया अपना रही है. सोनिया गांधी वंदे मातरम् के गायन के दौरान आपत्ति जता रही थीं. इसके बाद उन्होंने गोवा में कांग्रेस के कार्यक्रम का भी जिक्र किया और कहा कि वहां भी वंदे मातरम् के दो पद गाए गए.

ये भी पढ़ेंः ‘टैक्स देने के बावजूद सिंगापुर जैसी व्यवस्था क्यों नहीं…’, BJP का दामन छोड़ते ही शहजाद पूनावाला के बदले सुर

वंदे मातरम् विवाद को लेकर भाजपा हमलावर

वंदे मातरम् विवाद पर गृहमंत्री अमित शाह ने भी हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम् के गायन को बीच में रोकने के लिए सोनिया गांधी ने पार्टी अध्यक्ष से कहा. यह देश की जनता के साथ किया गया पाप है, जिसे कभी माफ नहीं किया जाएगा. फिलहाल, वंदे मातरम् विवाद को लेकर भाजपा और उसके सहयोगी दल हमलावर हैं.

ज़रूर पढ़ें