Women Reservation Bill: देश की संसद में आज गुरुवार को महिला आरक्षण समेत 3 बिल पेश होने जा रहे हैं. जिसको लेकर राजनीति शुरू हो गई है. उत्तर प्रदेश में बरेली के आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शाहबुद्दीन रजवी बरेलवी ने भी अपना बयान दिया है. जिसमें उन्होंने महिला आरक्षण बिल के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश की आधी आबादी को आरक्षण देकर बराबर में लाने का काम कर रहे हैं, जो काफी अच्छी पहल है. मौलाना शाहबुद्दीन रजवी ने कहा कि 2029 के लोकसभा चुनाव में महिलाएं ज्यादा से ज्यादा तादात में चुनकर संसद पहुंचें. यही हमारी इच्छा है.
मौलाना शाहबुद्दीन रजवी आखिर कहना क्या चाहते हैं. वह खुद ही क्लियर नहीं रहते, क्योंकि एक तरफ उन्होंने बिल का समर्थन करते हुए कहा कि इससे महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ेगी, वहीं दूसरी तरफ दावा किया कि इस्लाम मुस्लिम महिलाओं को सियासत के दलदल में आने से रोकता है, क्योंकि राजनीति में उनकी इज्जत, सम्मान और सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है.
मुस्लिम महिलाओं को दी सलाह
मौलाना शाहबुद्दीन रजवी ने कहा, मैं मुस्लिम महिलाओं को सलाह दूंगा कि वे राजनीति से दूरी बनाए रखें. इस्लाम ने महिलाओं को घर की जीनत बताया है. उन्होंने कहा कि मुझसे बहुत सारे मुस्लिम नौजवान और महिलाएं सवाल कर रही हैं कि महिलाओं का सियासत में जाना कैसे है? मौलाना ने भले ही मुस्लिम महिलाओं के लिए राजनीति में न जाने की सलाह दी हो, लेकिन उन्होंने महिला आरक्षण का समर्थन किया है.
ये भी पढ़ेंः संसद में आज महिला आरक्षण समेत 3 बिल होंगे पेश, विपक्ष कर सकता है हंगामा
संसद में आज महिला आरक्षण बिल पेश किया जाएगा. मोदी सरकार राजनीति में भी महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए महिला आरक्षण बिल लाई है. अगर यह बिल संसद में पास होता है, तो महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी. महिला आरक्षण बिल की संसद में पास होने की पूरी संभावना है.
