परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन को कैबिनेट की मंजूरी, DMK की मांगों पर भी हो गया फैसला  

parliament,special session: केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन विधेयक को मंजूरी मिल गई है. साफ हो गया कि अब सरकार एक बार फ‍िर इन दोनों ही ब‍िलों को लाने जा रही है.
Parliament Session

parliament,special session: लोकसभा और व‍िधानसभा में 50% सीटों की बढ़ोतरी वाले संविधान संशोधन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई. इसको लेकर आज यानी कि शुक्रवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में सेवातीर्थ में एक घंटे से ज्यादा बैठक हुई. जिसमें संशोधन विधेयक को मंजूरी मिल गई हे. 

संसोधन होता है तो इसके तहत सभी राज्यों में सीटों की संख्या में समान अनुपात में 50 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी, साथ ही साथ यह व्यवस्था 2051 तक लागू रहेगी.

सरकार ने मानी डीएमके की शर्त

इस विधेयक के समर्थन से पहले डीएमके ने सरकार के सामने शर्त रखी थी. जिसमें कहा था कि परिसीमन के बाद भी संसद में तमिलनाडु की मौजूदा 7.2% हिस्सेदारी बरकरार रहे. सरकार ने भी अब डीएमके की इस शर्त को मान लिया है. जिससे अब यह साफ हो गया है कि आने वाले द‍िनों में यह संशोधन विधेयक विपक्षी दलों के सांसदों के समर्थन के साथ पास हो जाएगा. 

आरजेडी भी समर्थन में आई

एक तरफ जहां विपक्ष इसका विरोध कर रहा है. तो वहीं आरजेडी सांसद डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव परिसीमन के समर्थन में खुलकर आ गए हैं. उन्‍होंने कहा कि वह इसके समर्थन में हैं. बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए परिसीमन होना जरूरी है.उन्होंने कहा कि परिसीमन से जनता और जनप्रतिनिधि दोनों को फायदा होगा और विकास कार्य भी बढ़ेंगे.

कई राजनीतिक दलों का मिला साथ

अप्रैल में परिसीमन बिल और महिला आरक्षण संशोधन बिल को पास कराने की कोशिश की थी लेकिन दो-तिहाई का नंबर नहीं होने के चलते पारित नहीं करा सकी, लेकिन इस बार सरकार पूरे होमवर्क के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में है. पहले जो राजनीतिक दल खुले विरोध में नजर आ रहे थे, वहीं उन दलों का रुख इस बार कुछ नरम नजर आ रहा है. जिनमें डीएमके और शरद पवार की एनसीपी भी शामिल है. जबकि समाजवादी पार्टी साफ कर चुकी है. वह इसके समर्थन में नहीं हैं.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें