Vistaar NEWS

कौन है वो महिला पत्रकार जिससे जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने की शादी, आज दिल्ली में खास रिसेप्शन

Omar Abdullah Nidhi Razdan Wedding

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के साथ शादी के बंधन में बंधकर अपनी जिंदगी की एक नई पारी की शुरुआत की है. पिछले काफी समय से दोनों की शादी को लेकर चल रही अटकलों पर अब खुद उमर अब्दुल्ला ने विराम लगा दिया है.

सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर दी जानकारी

उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर विवाह की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई.’ इस पोस्ट में उन्होंने निधि राजदान को टैग भी किया. उनकी इस पोस्ट के सामने आते ही शादी की खबरों की आधिकारिक पुष्टि हो गई और सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया.

दिल्ली में जेके हाउस में डिनर व रिसेप्शन

शादी की पुष्टि के बाद आज यानी शनिवार को राजधानी दिल्ली में एक खास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. पृथ्वीराज रोड स्थित जम्मू-कश्मीर हाउस (JK House), नई दिल्ली में होगी. इस निजी एवं खास आयोजन के लिए केवल 71 चुनिंदा मेहमानों को निमंत्रण भेजा गया है.

दिग्गज राजनीतिक हस्तियों को न्योता

राजनीतिक गलियारों में इस रिसेप्शन को लेकर काफी चर्चा है. मेहमानों की सूची में कई प्रमुख नेता शामिल हैं, इसमें  कांग्रेस से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और पवन खेड़ा.  अन्य दलों के नेताओं में महबूबा मुफ्ती, कपिल सिब्बल, डेरेक ओ’ब्रायन और निशिकांत दुबे शामिल है.

शादी के इस ऐलान के बाद आज दिल्ली में होने वाला यह आयोजन बेहद खास हो गया है, जिसमें राजनीति और मीडिया जगत की प्रमुख हस्तियों के जुटने की उम्मीद है.

 दोनों की दूसरी शादी

  उमर अब्दुल्ला: इससे पहले उमर अब्दुल्ला की शादी पायल नाथ से हुई थी. 2011 में दोनों अलग हो गए थे और बाद में उनके बीच कानूनी तलाक प्रक्रिया पूरी हुई. पायल नाथ से उनके दो बेटे (जाहिर और जमीर) हैं.

  निधि राजदान: पत्रकार निधि राजदान की भी यह दूसरी शादी है. इससे पहले 2005 में उन्होंने पत्रकार और लेखक नीलेश मिश्रा से शादी की थी, लेकिन 2007 में दोनों का तलाक हो गया था.

 निधि राजदान का पत्रकारिता करियर

  निधि राजदान भारत की एक जानी-मानी टीवी पत्रकार और एंकर हैं. उन्होंने दो दशक से अधिक समय तक NDTV में काम किया, जहां वे अपने शो ‘Left, Right & Centre’ के लिए काफी लोकप्रिय हुईं. इसके बाद उन्होंने मीडिया इंस्टीट्यूट और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी अपनी सेवाएं दी हैं.  उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ वर्षों से राजनीतिक और मीडिया हलकों में काफी चर्चाएं थीं, लेकिन दोनों में से किसी ने कभी सार्वजनिक रूप से इस पर टिप्पणी नहीं की थी. एक्स (X) पर अचानक तस्वीरें साझा कर उमर अब्दुल्ला ने इन सभी अटकलों पर हमेशा के लिए विराम लगा दिया.

Exit mobile version