Vistaar NEWS

IGI Airport Emergency Landing: इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर इंडिगो के प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बची 160 यात्रियों की जान

Indigo flight emergency landing

इमरजेंसी लैंडिग

Emergency Landing at Delhi IGI: दिल्ली हवाई अड्डे पर इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की गई है. अग्निशमन विभाग के मुताबिक, सभी सुरक्षित हैं और किसी को भी किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा हैं. जानकारी के मुताबिक ये फ्लाइट विशाखापत्तनम से दिल्ली जा रही रही थी. इसमें 160 यात्री सवार थे. शुरुआती जांच में पता चला है कि विमान के “एक इंजन में खराबी के कारण विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.

सुबह 10:59 बजे हुई फ्लाइट की लैंडिंग

सूत्रों का कहना है ‘जब इंडिगो की विशाखापत्तनम-दिल्ली फ़्लाइट 6E 579 के लिए इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 10:39 बजे विमान के इंजन फेल होने की आशंका के चलते रनवे 28 पर ‘पूर्ण आपातकाल’ घोषित कर दिया गया था.’ बताया जा रहा है कि बोइंग 737 विमान में 160 यात्री सवार थे. फ़्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट flightradar24.com के अनुसार, फ़्लाइट ने सुबह 10:59 बजे लैंडिंग की.

जांच में जुटी तकनीकी टीम

लैंडिंग के तुरंत बाद प्लेन में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. फिलहाल इंडिगो की तकनीकी टीम फ्लाइट की जांच कर रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर खराबी कैसे आई. इस विमान में कुल 161 यात्री सवार थे. सभी यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी फ्लाइट से रवाना कर दिया गया हैं.

पिछले महीने भी सामने आई थी ऐसी ही घटना

पिछले महीने, दिल्ली हवाई अड्डे पर पूरी तरह से आपातकाल घोषित कर दिया गया था, जब स्पाइसजेट की दिल्ली-लेह उड़ान ने अपने एक इंजन में खराबी की सूचना दी. लगभग 150 यात्रियों को लेकर जा रही यह उड़ान दिल्ली लौट आई. यह एक बोइंग 737 विमान था, जो हाल ही में बार-बार इंजन फेल होने की घटनाओं के कारण जांच के दायरे में आया है.

Exit mobile version