हवा में ही आई तकनीकी खराबी, लैंडिंग गियर बंद न होने के बाद पुणे इंडिगो की इमरजेंसी लैंडिंग

Indigo Flight: महाराष्ट्र के पुणे एयरपोर्ट पर रव‍िवार को इंड‍िगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंड‍िग करानी पड़ी. शुरुआती जानकारी के मुताब‍िक गियर बॉक्‍स में समस्‍या आई थी.
Indigo

इंडिगो विमान (फाइल फोटो)

Indigo Flight: महाराष्ट्र के पुणे एयरपोर्ट पर रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गुवाहाटी जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण वापस लौटना पड़ा. विमान ने उड़ान तो भरी, लेकिन कुछ ही देर बाद पता चला कि उसका लैंडिंग गियर अंदर नहीं जा रहा है. स्थिति की को देखते हुए एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई. विमान में यात्रियों और क्रू मेंबर्स समेत कुल 192 लोग सवार थे.

इंडिगो की फ्लाइट 6E 0623 रविवार सुबह पुणे से गुवाहाटी के लिए रवाना हुई थी. उड़ान भरने के बाद विमान का लैंडिंग गियर अपनी जगह पर वापस नहीं जा सका. बाहर की स्थिति में ही फंसा रहा. पायलट ने इस तकनीकी समस्या की जानकारी तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को दी. इसके बाद विमान को पुणे वापस लाने का फैसला किया गया.

व‍िमान को कराया गया लैंड

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुणे एयरपोर्ट पर आपातकालीन व्यवस्था सक्रिय कर दी गई. भारतीय वायुसेना की ओर से फुल इमरजेंसी घोषित की गई. एहतियात के तौर पर दमकल की गाड़ियां, एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन टीमें रनवे के आसपास तैनात कर दी गईं. लैंडिंग से पहले विमान को रनवे के ऊपर से नीचे की ओर उड़ाया गया, ताकि जमीन पर मौजूद टीम उसके लैंडिंग गियर की स्थिति को देख सके.

दूसरे विमान से यात्रियों को भेजने की तैयारी

फ्लाइट के वापस लौटने से यात्रियों की गुवाहाटी की यात्रा प्रभावित हुई. इंडिगो अब प्रभावित यात्रियों को पहुंचाने के लिए बेंगलुरु से दूसरा विमान पुणे भेजा गया. एयरपोर्ट प्रशासन, भारतीय वायुसेना, एटीसी और एयरलाइन की संयुक्त कार्रवाई से एक संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया. फ‍िलहाल जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह खराबी आख‍िर आई कैसे है.

ये भी पढ़ें: WhatsApp Status Trick: चुपके से कैसे देखें व्हाट्सएप्प स्टेटस, बस बदलनी होगी एक सेटिंग

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें