विपक्ष को ‘औरंगजेब का वंशज’ कहने पर मंत्री नितीश राणे पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, बोलीं- वे रोज उल्टा-सीधा…
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितीश राणे और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी
Priyanka Chaturvedi on Nitesh Rane: राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर राजनीति अभी भी जारी है. महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने विपक्ष को ‘औरंगजेब का वंशज’ बताया है. नितेश राणे के इस बयान पर पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने पलटवार किया है. प्रियंका ने कहा, वह रोज सुबह उठकर कुछ न कुछ उल्टा-सीधा बयान देते रहते हैं. जानें प्रियंका चतुर्वेदी ने क्या कहा?
शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, मैं उनके (नितेश राणे) बयान पर जवाब देना पसंद नहीं करूंगी. वह रोज सुबह उठकर कुछ न कुछ उल्टा-सीधा बयान देते रहते हैं. मंत्री पद पर होने के बावजूद वह पद की गरिमा नहीं समझते. मैं इस पर कोई और टिप्पणी नहीं करना चाहूंगी.”
#WATCH | Delhi: RSS issues statement on alleged embezzlement in Ayodhya Ram Temple offerings | Shiv Sena (UBT) leader Priyanka Chaturvedi says, "The RSS was continuously praising itself regarding religion and Ram Mandir. It is shameful that such a big incident happened under the… pic.twitter.com/f1YWAjobdo
— ANI (@ANI) July 13, 2026
सीबीआई जांच कराने की उठाई मांग
उन्होंने आगे कहा, “RSS धर्म और राम मंदिर को लेकर लगातार अपनी तारीफ कर रही थी. यह शर्म की बात है कि RSS और VHP से जुड़े ट्रस्टियों की निगरानी में इतनी बड़ी घटना हुई. अगर UP सरकार का फैसला राजनीति से प्रेरित नहीं होता, तो इस मामले की जांच CBI से कराई जाती.”
ये भी पढ़ेंः राम मंदिर चंदा चोरी विवाद: सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र-यूपी सरकार और ट्रस्ट से मांगा जवाब
छोटे लोगों को जेल, बड़े लोगों को बचाया जा रहाः प्रियंका
उन्होंने कहा कि 500 साल की लंबी लड़ाई के बाद हमारा तीर्थ स्थल बना, लेकिन लोगों ने उसे भी नहीं छोड़ा. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच सीधा सीबीआई को सौंपनी चाहिए थी, न कि राजनीति करना चाहिए. भाजपा सीबीआई जांच से क्यों भाग रही. SIT जांच में छोटे लोगों को जेल डाल दिया और असली जिम्मेदार लोगों को बचाने का काम आरएसएस-वीएचपी कर रही है.