Vistaar NEWS

र‍िटायर हो रहे न‍ित‍िन गडकरी? बयान से बढ़ी हलचल, बोले- नए लोग आगे आएं, पुराने…

केंद्रीय सड़क पर‍िवहन मंत्री न‍ित‍िन गडकरी

केंद्रीय सड़क पर‍िवहन मंत्री न‍ित‍िन गडकरी

 Nitin Gadkari Big Statement: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री न‍ित‍िन गडकरी का बयान इन द‍िनों राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है. उन्‍होंने एक कार्यक्रम में कहा कि सार्वजनिक जीवन में लंबे समय तक काम करने के बाद अब नई पीढ़ी को आगे बढ़ने और जिम्मेदारियां संभालने का अवसर मिलना चाहिए. इसके बाद ऐसा कहा जा रहा है कि गडकरी ने रिटायर होने की तैयारी कर ली है क्या?

लक्ष्मणराव मनकर ट्रस्ट के कार्यक्रम में गडकरी ने अपने लंबे राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि करीब तीन दशक के सफर में उन्होंने कई तरह के उतार-चढ़ाव देखे हैं.  अनेक अनुभव हासिल किए हैं. अब पहले की तुलना में उतना काम कर पाना संभव नहीं है, इसलिए युवा पीढ़ी को आगे आकर काम संभालना चाहिए.

बयान के बाद क्यों शुरू हुई चर्चाएं?

गडकरी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब राजनीतिक गलियारों में केंद्रीय मंत्रिमंडल में संभावित बदलाव को लेकर भी चर्चा चल रही है. ऐसे में उनकी नई पीढ़ी को जिम्मेदारी देने वाली टिप्पणी को कई लोग उनके राजनीतिक भविष्य से जोड़कर देख रहे हैं.

हालांकि, गडकरी ने अपने संन्यास या सक्रिय राजनीति छोड़ने को लेकर कोई सीधी घोषणा नहीं की है. इसलिए फिलहाल उनके बयान को लेकर लगाई जा रही अटकलों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

किसानों के लिए काम करने की इच्छा

अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने किसानों की समस्याओं और आत्महत्या के मामलों पर भी चिंता जताई. उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले समय में वह किसानों के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर और अधिक काम करना चाहते हैं.

गडकरी के बयान ने भले ही उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर नई बहस छेड़ दी हो, लेकिन उन्होंने स्पष्ट रूप से राजनीति से दूरी बनाने या पद छोड़ने की कोई घोषणा नहीं की है.

ये भी पढ़ें: चीनी की बढ़ती कीमतों पर लगेगी लगाम! मोदी सरकार ने अचानक बदला ये नियम

Exit mobile version