‘बसों में सुधार करिए, नहीं तो कॉन्टैक्टर की तरह रगडूंगा…’, बोले नितिन गडकरी – 40% एयर पॉल्यूशन के लिए मैं जिम्मेदार
नितिन गडकरी
MP News: मध्य प्रदेश में 21 सालों बाद सरकारी बस सेवा की शुरूआत हो गई है. भोपाल के दशहरा भेल ग्राउंड में नितिन गडकरी और सीएम मोहन यादव ने रिमोट के माध्यम से 351 बसों को लॉन्च किया. भोपाल-इंदौर समेत 7 शहरों में इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसों का संचालन होगा.
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को और बेहतर बनाना सरकार का विजन है और इसके लिए 5 एजेंडा तैयार कर लिए गए हैं. इसमें क्लीन ट्रांसपोर्ट पहले नंबर पर है. ट्रांसपोर्ट सेक्टर देश के एयर पॉल्यूशन में करीब 40 प्रतिशत का हिस्सेदार है. गडकरी ने कहा कि एयर पॉल्यूशन के लिए ‘मैं खुद जिम्मेदार हूं.’ उन्हाेंने कहा कि मध्य प्रदेश में प्रदूषण की जिम्मेदारी परिवहन मंत्री की है और प्रदूषण को कम करना सरकार का लक्ष्य है.
गडकरी ने कहा कि बसों में अभी भी कॉफी सुधार की जरूरत है. उन्हाेंने कहा कि ‘पटवर्धनजी ये कंपनी वालों को कहिए सुधार करें. नहीं तो जैसे कॉन्टैक्टर्स को रगड़ने का काम करता हूं, वैसे ही आपके क्षत्रपों को रगडूंगा.’
खबर को अपडेट किया जा रहा है…