Vistaar NEWS

राज्यसभा चुनाव के लिए नीतीश कुमार और नितिन नबीन ने भरा नामांकन, गृहमंत्री शाह भी पहुंचे; बिहार से BJP-JDU के 3 प्रत्याशी

Home Minister Amit Shah was also present at the nomination of Nitin Navin and Nitish Kumar.

नितिन नबीन और नितीश कुमार के नामांकन में गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे.

Nitin Nabin Nomination: राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन करने के लिए आज आखिरी दिन है. एनडीए की तरफ से नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत 5 प्रत्याशियों ने गुरुवार को नॉमिनेशन फाइल किया है. वहीं बिहार से राज्यसभा के लिए बीजेपी के दो और जेडीयू के एक प्रत्याशी ने नामांकन भरा है. नीतीश कुमार और नितिन नबीन के नामांकन के समय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे.

राज्यसभा नामांकन में अमित शाह क्यों पहुंचे?

गुरुवार को राज्यसभा के लिए एनडीए की तरफ से 5 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है. लेकिन इस नामांकन में खुद गृहमंत्री अमित शाह भी पहुंचे. इस कारण ये चर्चा भी हो रही है कि राज्यसभा के नामांकन में गृहमंत्री अमित शाह वहां क्यों गए थे.

वहीं नीतीश कुमार के नामांकन भरने को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोला है. बिहार कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी का चेहरा अब बेनकाब हो चुका है. बीजेपी ने नीतीश के चेहरे का इस्तेमाल करके सत्ता पर कब्जा किया है. बीजेपी ने ये साजिश कई महीनों पहले की थी.

TMC के 4 कैंडिडेट्स ने नामांकन दाखिल किया

नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने को लेकर खुद ऐलान किया है. राज्यसभा जाने के लिए गुरुवार को आखिरी दिन है. जहां एनडीए की तरफ से 5 कैंडिडेट्स ने नॉमिनेशन भरा है. वहीं दूसरी ओर टीएमसी की तरफ से भी 4 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है. इनमें कोएल मल्लिक, मेनका गुरस्वामी, राजीव कुमार और बाबुल सुरप्रियो का नाम भी शामिल है.

JDU कार्यकर्ताओं ने ऑफिस में की तोड़फोड़

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन भरने के साथ ही जेडीयू कार्यकर्ताओं में भयंकर नाराजगी देखी जा रही है. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने पटना में जेडीयू ऑफिस में तोड़फोड़ की है. जेडीयू कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की. कार्यकर्ताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री पद पर नीतीश कुमार के अलावा और कोई मंजूर नहीं है. इस दौरान जेडीयू नेता राजीव रंजन पटेल फूट-फूटकर रोते दिखाई दिए. उन्होंने कहा कि जबसे मुख्यमंत्री के राज्यसभा जाने की खबर मिली थी, तभी से कार्यकर्ताओं और नेताओं में दुख है. किसी ने भी होली भी नहीं मनाई.

ये भी पढे़ं: राज्यसभा की राह क्यों चले नीतीश कुमार? खुद बतायी वजह, सम्राट चौधरी ने दी शुभकामनाएं

Exit mobile version