Nitish Kumar on Rajyasabha: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर चल रही सियासी चर्चाएं पूरी तरह से खत्म हो गईं. नीतीश कुमार अब राज्यसभा जा रहे हैं. इसको लेकर सीएम नीतीश ने खुद ऐलान किया है. साथ ही नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में नई सरकार को मेरा पूरा समर्थन रहेगा.
‘संसद के दोनों सदनों का सदस्य बनने की इच्छा थी’
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है. आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है. इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है.
संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं. इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं.’
पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) March 5, 2026
‘नई सरकार को मेरा पूरा समर्थन और मार्गदर्शन रहेगा’
इसके साथ ही नीतीश कुमार ने कहा कि वे बिहार की नई सरकार को पूरा समर्थन देते रहेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘ मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा. जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा.’
सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को दी बधाई
वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने का रास्ता साफ होने के बाद बिहार के गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को बधाई दी है. चौधरी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा चुनाव -2026 हेतु जद (यू) से उम्मीदवार घोषित किए जाने पर अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं.आपका दूरदर्शी नेतृत्व, सुशासन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और बिहार के समग्र विकास के लिए आपका सतत प्रयास हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. विश्वास है कि आपके अनुभव और नेतृत्व से राज्यसभा की गरिमा और भी सुदृढ़ होगी.’
हालांकि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए खुद सम्राट चौधरी के नाम की चर्चा भी काफी तेज है.
आदरणीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी को #राज्यसभा चुनाव -2026 हेतु जद (यू) से उम्मीदवार घोषित किए जाने पर अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं।
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) March 5, 2026
आपका दूरदर्शी नेतृत्व, सुशासन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और बिहार के समग्र विकास के लिए आपका सतत प्रयास हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। विश्वास है… pic.twitter.com/VPsANV74Gq
ये भी पढे़ं: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद कौन होगा बिहार का नया CM? रेस में ये 5 नाम
