Operation Sindoor Anniversary: भारत ने आज ही के दिन ठीक एक साल पहले 7 मई 2025 को पहलगाम में निहत्थे नागरिकों पर हुए कायराना हमले का बदला ऑपरेशन सिंदूर के जरिए लिया था. इस ऑपरेशन में भारत ने आधुनिक युद्धकला के उन तमाम हथियारों का इस्तेमाल किया था. इसी के जरिए पाकिस्तान में मौजूदा आतंकी और उनके ठिकानों को तबाह किया गया था. अब ऑपरेशन सिंदूर के एक साल होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ऑपरेशन सिंदूर की ही तस्वीर लगाई है.
देश में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदल दी. नई DP के जरिए उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता, साहस और आतंकवाद के खिलाफ देश की निर्णायक कार्रवाई को श्रद्धांजलि दी.
पीएम मोदी का यह कदम पिछले साल हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की याद में उठाया गया, जिसे पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू किया गया था. इस सैन्य अभियान में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की थी.
पीएम मोदी ने एक साल पूरे होने पर क्या कहा?
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि देश कभी भी आतंक के खिलाफ लड़ाई को नहीं भूलेगा और भारतीय सेना ने जिस साहस और सटीकता के साथ जवाब दिया, वह पूरे राष्ट्र के लिए गर्व की बात है. इसी मौके पर कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने भी अपनी सोशल मीडिया DP बदलकर सेना को सम्मान दिया.
पीएम मोदी ने संस्कृत में एक श्लोक भी लिखा उदीर्णमनसो योधा वाहनानि च भारत। यस्यां भवन्ति सेनायां ध्रुवं तस्यां जयं वदेत्।।
ऑपरेशन सिंदूर में भारत को मिली असाधारण विजय हमारे वीर सैनिकों के अद्भुत पराक्रम और देशभक्ति की प्रेरक मिसाल है। उनके अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और कर्तव्यनिष्ठा पर हर देशवासी को गर्व है।
— Narendra Modi (@narendramodi) May 7, 2026
उदीर्णमनसो योधा वाहनानि च भारत।
यस्यां भवन्ति सेनायां ध्रुवं तस्यां जयं वदेत्।।… pic.twitter.com/SBZ9EyjIP6
सेना की तरफ से जारी किया गया वीडियो
भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जिसमें दिखाया गया है कि किस तरह के सेना ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों को तबाह किया था. इसके साथ ही उन हथियारों को भी दिखाया गया है जिनकी मदद से ऑपरेशन को अंजाम दिया गया था. साथ ही सेना ने कहा कि भारत की दृढ़ प्रतिक्रिया सुनियोजित और पूरी तरह से सटीक है. भारत अपनी संप्रभुता और अपने लोगों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.
#OperationSindoor
— ADG PI – INDIAN ARMY (@adgpi) May 7, 2026
India’s resolute response calibrated and precise.
Committed to safeguarding sovereignty and its people.#JusticeServed
Jai Hind. pic.twitter.com/fegLXxMJjm
सशस्त्र बलों के शौर्य और बलिदान को नमन- राजनाथ
‘ऑपरेशन सिंदूर’ की वर्षगांठ पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम अपने सशस्त्र बलों की वीरता और बलिदान को नमन करते हैं, जिनका साहस और समर्पण राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित करता आ रहा है. इस ऑपरेशन के दौरान उनके कार्यों में बेजोड़ सटीकता, सेवाओं के बीच सहज तालमेल और गहरा समन्वय देखने को मिला, जिसने आधुनिक सैन्य अभियानों के लिए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया.
On the anniversary of Operation Sindoor, we salute the valour and sacrifices of our armed forces, whose courage and dedication continue to safeguard the nation. Their actions during the operation reflected unmatched precision, seamless jointness and deep synergy across services,… pic.twitter.com/r8pVDnEoYV
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) May 7, 2026
‘ऑपरेशन सिंदूर’ राष्ट्रीय संकल्प और तत्परता का एक सशक्त प्रतीक है. यह दर्शाता है कि जब भी देश पर कोई संकट आता है, तो हमारे सशस्त्र बल निर्णायक कार्रवाई करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं. यह भारत की #आत्मनिर्भरता की ओर निरंतर प्रगति का भी एक प्रमाण है, जो हमारी क्षमताओं को बढ़ाते हुए हमारी सहनशक्ति को भी सुदृढ़ करता है.
