‘ये सोची-समझी हत्या…’, PA चंद्रनाथ रथ की हत्या पर सुवेंदु अधिकारी का पहला रिएक्शन, TMC ने की CBI जांच की मांग

Suvendu Adhikari PA Murder Case: उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम में सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद उनका पहला रिएक्शन आया है. उन्होंने इसे सोची-समझी हत्या बताया है. वहीं, टीएमसी ने इस मामले की जांच CBI से करवाने की मांग की है.
suvendu adhikari pa chandranath rath murder case

पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या पर सुवेंदु अधिकारी का पहला रिएक्शन

Suvendu Adhikari PA Murder Case: पश्चिम बंगाल में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत के बाद 9 मई को शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया जाना है. जहां एक ओर बीजेपी राज्य में पहली बार सरकार बनाने जा रही है, वहीं हिंसा का दौर भी जारी है. उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम में बुधवार (6 मई 2026) को भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई. इससे पूरे बंगाल की राजनीति में सनसनी फैल गई है.

सुवेंदु अधिकारी ने क्या कहा?

बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने सोची-समझी साजिश बताई है. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये सोची-समझी हत्या है. DGP ने भी यही कहा है. 2-3 दिनों तक रेकी की गई थी और हत्या की पूरी योजना बनाई गई थी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हम शोक में हैं और इस घटना की निंदा करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं.

टीएमसी पर साधा निशाना

अधिकारी ने कहा कि दिल्ली से हमारे पूरे नेतृत्व ने इस बारे में जानकारी ली है. केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने मृतक पीए के परिजन और पुलिस से बात की है. विभिन्न नेता और चुने हुए विधायक अपने-अपने क्षेत्रों से यहां आए हैं. पुलिस को कुछ सबूत मिले हैं और वे जांच कर रहे हैं. उन्होंने TMC पर निशाना साधते हुए कहा कि यह 15 साल के ‘महाजंगल राज’ का नतीजा है. BJP यहां गुंडों की सफाई का काम शुरू करेगी.

TMC ने CBI जांच की मांग की

तृणमूल कांग्रेस ने इस घटना की निंदा की है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर पार्टी ने बयान जारी करते हुए लिखा कि मध्यमग्राम में चंद्रनाथ रथ की निर्मम हत्या की कड़ी निंदा करते हैं. इसके साथ ही हम पिछले तीन दिनों में चुनाव के बाद हुई हिंसा की घटनाओं में तीन अन्य TMC कार्यकर्ताओं की हत्या की भी निंदा करते हैं.

ये भी पढ़ें: बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या, गाड़ी रुकवाकर 4 राउंड दागी गोलियां, बीजेपी ने टीएमसी पर लगाए आरोप

पोस्ट में आगे लिखा कि हम इस मामले में कड़ी जांच की मांग करते हैं. अदालत की निगरानी में CBI जांच भी शामिल है, ताकि दोषियों की पहचान हो सके और उन्हें बिना किसी देरी के न्याय के कटघरे में खड़ा किया जा सके. लोकतंत्र में हिंसा और राजनीतिक हत्याओं के लिए कोई जगह नहीं है, और दोषियों को जल्द से जल्द जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए.

ज़रूर पढ़ें