Vistaar NEWS

‘राजनीति में बेड शेयर करके आती हैं 90% महिलाएं, नेताओं के रूम से…’, पप्पू यादव का बेहूदा बयान, भड़की BJP

Pappu Yadav statement On Women

महिलाओं पर क्या बोल गए पप्पू यादव

Pappu Yadav Statement On Women: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव एक बार फिर महिलाओं पर विवादित टिप्पणी देकर घिर गए हैं. पप्पू यादव के बयान पर बिहार राज्य महिला आयोग ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. पप्पू यादव ने कहा था कि महिलाओं को राजनीति में आने के लिए कंप्रोमाइज करना पड़ता है. पप्पू यादव के इस बयान पर अब सियासत तेज हो गई है. भाजपा ने भी पप्पू यादव के बयान पर जमकर हमला बोला है.

बिहार राज्य महिला आयोग ने पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को वायरल वीडियो के मामले में नोटिस जारी करते हुए महिलाओं की गरिमा का उल्लंघन बताया है. इसके साथ ही चेतावनी दी है कि यदि उनका जवाब संतोषजनक नहीं हुआ, तो आगे की कार्रवाई की जाएगी.

भाजपा प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने पप्पू यादव के घटिया बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा, “एक तरफ “लड़की हूं लड़ सकती हूं” नारा, दूसरी ओर कांग्रेस MP पप्पू यादव जैसा कुत्सित स्त्री-विरोधी चेहरा. महिलाओं की योग्यता को बिस्तर से जोड़ने वाले ये ‘माननीय’ भूल गए संसद में इनकी पत्नी भी बैठती है. राहुल गांधी के चहेते का बयान हर संघर्षशील महिला के चरित्र पर तेजाब है. डूब मरिए!”

ये भी पढे़ंः युवक को दूसरी शादी करना पड़ा भारी, मंडप में पहुंची पत्नी ने दूल्हे को जमकर कूटा, जानें फिर क्या हुआ

शाहजाद पूनावाला ने बयान को बताया चौंकाने वाला

BJP प्रवक्ता शाहजाद पूनावाला ने पप्पू यादव के बयान को चौंकाने वाला बताया और कहा कि जब पूरा देश नारी शक्ति आंदोलन चला रहा था, तब कांग्रेस समर्थित सांसद क्या कह रहे हैं. सांसद पप्पू यादव का महिलाओं पर विवादित बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि 90% महिलाएं किसी नेता के कमरे में जाए बिना राजनीति नहीं कर सकतीं. यह है उनकी मानसिकता.

बता दें, पप्पू यादव के बयान को लेकर बिहार राज्य महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है. आयोग की अध्यक्ष अप्सरा की ओर से नोटिस जारी करते हुए 3 दिनों के अंदर जवाब देने को कहा गया है. अब देखना होगा कि पप्पू यादव अपनी सफाई में क्या कुछ कहते हैं?

Exit mobile version