Vistaar NEWS

‘वापस लें सुरक्षा…’, सांसद पप्पू यादव ने ड्यूटी पर तैनात जवान को स्टेज से दिया धक्का, भड़के पूर्व DGP

MP Pappu Yadav Controversy Bihar

सांसद पप्पू यादव ने ड्यूटी पर तैनात जवान को स्टेज से दिया धक्का, भड़के पूर्व DGP

Security Jawan Pushed Off: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें दिखाई दे रहा है कि पप्पू यादव अपनी सुरक्षा में तैनात जवान को धक्का मारकर वहां से हटने के लिए बोल रहे हैं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद विवाद बढ़ गया. इसी बीच जम्मू-कश्मीर के पूर्व DGP शेष पॉल वैद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए पप्पू यादव के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है और इस घटना को शर्मनाक बताया.

क्या बोले पूर्व DGP?

पूर्व DGP शेष पॉल वैद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘यह शर्मनाक है. अगर यह वीडियो असली है, तो यह नेता बिहार के पप्पू यादव जैसा लग रहा है. आप सभी को उनके पुराने रिकॉर्ड के बारे में पता है. उन्हें इस तरह का बर्ताव करने और अपनी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी (चाहे वह CRPF का हो या बिहार पुलिस का) का अपमान करने का कोई हक नहीं है. यह उनकी सुरक्षा वापस लेने या कम करने के लिए काफी वजह है. DGP के तौर पर मैंने आदेश दिया था कि जो संरक्षित व्यक्ति (PP) रहने की जगह या शौचालय की सुविधा नहीं देंगे, उनकी सुरक्षा हटा दी जाएगी.’

पूर्व डीजीपी ने पोस्ट में बिहार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी टैग किया है और उनके सुरक्षा वापस लेने पर विचार करने की बात कही है. हालांकि, इस मामले को लेकर अभी तक न तो पप्पू यादव का कोई बयान सामने आया है और न ही बिहार पुलिस प्रशासन का, लेकिन इस घटना के बाद विवाद बढ़ता नजर आ रहा है.

पैृतक गांव की है घटना

दरअसल, यह घटना मधेपुरा के कुमारखंड प्रखंड स्थित खुर्दा गांव का है. जहां दुर्गा पूजा के मौके पर खुर्दा महोत्सव का आयोजन किया गया था. खुर्दा पप्पू यादव का पैतृक गांव भी है. इस कार्यक्रम में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव भी शामिल हुए.

ये भी पढ़ेंः ‘सहमति से लिया गया फैसला, याचिका समाचार रिपोर्ट पर आधारित…’, SIR पर चुनाव आयोग का SC में जवाब

पहले भी घट चुकी है सुरक्षा

ऐसा नहीं है कि पप्पू यादव पहली बार सुरक्षा को लेकर विवादों में हैं. इससे पहले भी उनकी Y+ सुरक्षा को घटाकर Y कर दिया गया था. हालांकि, सुरक्षा घटाने को लेकर हाई कोर्ट ने सरकार को फटकार भी लगाई थी. अब एक बार फिर विवादों में घिरते जा रहे हैं.

Exit mobile version