Vistaar NEWS

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित, विपक्ष के हंगामे के चलते नहीं हो सकी चर्चा

संसद का मॉनसून सत्र

संसद का मॉनसून सत्र

Parliament Monsoon Session 2026: संसद के मानसून सत्र का आज का दिन काफी अहम रहने वाला है. केंद्र सरकार लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 पेश करेगी. इस विधेयक का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और नकल जैसे मामलों पर और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना है. सरकार का कहना है कि नए प्रावधानों से परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जाएगा.

वहीं दूसरी ओर, विपक्ष आज भी NEET पेपर लीक, छात्रों के प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में है. कांग्रेस समेत INDIA गठबंधन के सांसद दोनों सदनों में इन मुद्दों पर चर्चा की मांग करेंगे. जरूरत पड़ने पर स्थगन प्रस्ताव भी ला सकते हैं.

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही से जुड़े पल-पल के अपडेट जानने के लिए लाइव ब्‍लॉग देखते रहें….

सुधीर सिंह

सोनम वांगचुक बोले- सरकार को जनता की बात सुननी चाहिए.

सुधीर सिंह

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की ओर से स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी.

सुधीर सिंह

क्या हमारे बच्चे आतंकवादी हैं? क्या हमारी बेटी अपराधी है? क्या अपने अधिकार की आवाज उठाना गलत है?: पप्पू यादव

अमन तिवारी

राहुल की व‍िदेश यात्राओं पर निश‍िकांत का सवाल

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि राहुल गांधी की जवाबदेही तय होनी चाहिए. 2004 से 2026 तक, उनकी किसी भी विदेश यात्रा के बारे में किसी को कुछ नहीं पता है. राहुल गांधी ने अब तक जितनी भी यात्राएं की हैं, उनमें उन्होंने सरकार और संविधान के खिलाफ बात की है. हम उन्हें विपक्ष के नेता के पद से हटाने का प्रस्ताव पेश करने की कोशिश करेंगे.

अमन तिवारी

संसद की कार्यवाही स्‍थग‍ित

व‍िपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्‍थग‍ित कर दी गई है.

अमन तिवारी

संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, सांसदों ने किया स्‍वागत

धर्मेंद्र प्रधान केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आज सोमवार को संसद पहुंचे. इस दौरान वहां मौजूद एनडीए सांसदों ने उनका स्वागत किया. इसके बाद एनडीए के सांसद धर्मेंद्र प्रधान को अंदर ले गए.  इस दौरान सांसदों ने जिंदाबाद के नारे लगाए.

अमन तिवारी

बीजेपी ने शिक्षा को बर्बाद कर दिया- अखिलेश

मॉनसून सत्र के सातवें दिन सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षा और परीक्षाओं के लिए संघर्ष बड़ा है. जब से BJP सत्ता में आई है, उसने शिक्षा को बर्बाद कर दिया है.मैं एक बार फिर युवाओं के हौसले और जागरूकता की तारीफ़ करना चाहता हूं. यह सरकार उनकी जागरूकता को चुनौती नहीं दे सकती है.

उन्‍होंने कहा कि नंदन नीलेकणि की अगुवाई में परीक्षा सुधारों पर हाई-पावर्ड टास्क फ़ोर्स बनाने पर वे कहते हैं, सरकार आज टास्क फ़ोर्स क्यों बना रही है? 2014 में क्यों नहीं? अगर यह 2014 में बनी होती, तो देश तेज़ी से ‘विकसित’ हो जाता.

अमन तिवारी

NEET UG पेपर लीक मामले में 3 अगस्त को होगी सुनवाई

NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में, स्पेशल फास्ट-ट्रैक कोर्ट ने प्रॉसिक्यूशन के डायरेक्टर को राज्य का पक्ष रखने के लिए एक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त करने का निर्देश दिया है. इस बीच, कोर्ट ने आरोपी दिनेश बिवाल और विकास बिवाल की ज़मानत याचिका पर सुनवाई टाल दी है. अब इस मामले में सुनवाई 3 अगस्त को होगी.

अमन तिवारी

राहुल गांधी संसद पहुंचे

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी संसद में विपक्षी नेताओं की बैठक के लिए पहुंच चुके हैं. सत्र से पहले नेताओं की बैठक होने वाली है.

अमन तिवारी

संसद में संशोधन विधेयक पर कौन-कौन बोलेगा?

लोकसभा में आज ‘सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ पेश किया जाएगा. DoPT के राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह यह विधेयक पेश करेंगे.

विधेयक पर बोलने वाले सांसद –

बांसुरी स्वराज और तेजस्वी सूर्या (BJP)

शर्मिला सरकार और मिताली बाग (TMC)

लावू श्री कृष्ण देवरायालु (TDP)

डॉ. श्रीकांत शिंदे (शिव सेना)

सुनील तटकरे (NCP)

अनुप्रिया पटेल (अपना दल)

अरुण भारती (LJP राम विलास)

JDU सांसद आलोक कुमार सुमन भी लोकसभा में ‘सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ पर बोलेंगे.

अमन तिवारी

विपक्ष चर्चा से हिचकिचा रहा था- सायनी घोष

आज लोकसभा में पेश होने वाले ‘पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ पर NCPI सांसद सायनी घोष ने कहा कि हम शुरू से ही इस पर चर्चा करना चाहते थे. विपक्ष इस पर चर्चा करने से हिचकिचा रहा था. हमें उम्मीद है कि वे सहयोग करेंगे. प्रधानमंत्री और सरकार द्वारा उठाए गए कदम और जिस तरह से युवाओं और छात्रों की राय सुनी गई, वह एक स्वागत योग्य कदम है. एक सांसद के तौर पर, मुझे उम्मीद है कि इस पर रचनात्मक चर्चा होगी.

अमन तिवारी

आज चल सकती है संसद की कार्यवाही

लोकसभा में प्रश्नकाल और शून्यकाल के बाद सरकार का फोकस पेपर लीक से जुड़े विधेयक को पेश करने पर रहेगा. वहीं राज्यसभा में विपक्ष NEET विवाद और हालिया घटनाक्रम पर सरकार से जवाब मांग सकता है. पिछले कई दिनों से लगातार जारी गतिरोध के बाद आज दोनों सदनों की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने की कोशिश होगी, हालांकि राजनीतिक टकराव जारी रहने की संभावना है.

Exit mobile version