Parliament Monsoon Session: E20 का मामला भी सुलझा दें, केजरीवाल ने PM मोदी से की अपील, पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में बिल पेश

Parliament Monsoon Session 2026: लोकसभा में केंद्र सरकार की तरफ पेपर लीक को लेकर ब‍िल आने वाला है , जिसे डॉ. जितेंद्र सिंह पेश करेंगे.
संसद का मॉनसून सत्र

संसद का मॉनसून सत्र

Parliament Monsoon Session 2026: संसद के मानसून सत्र का आज का दिन काफी अहम रहने वाला है. केंद्र सरकार लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 पेश करेगी. इस विधेयक का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और नकल जैसे मामलों पर और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना है. सरकार का कहना है कि नए प्रावधानों से परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जाएगा.

वहीं दूसरी ओर, विपक्ष आज भी NEET पेपर लीक, छात्रों के प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में है. कांग्रेस समेत INDIA गठबंधन के सांसद दोनों सदनों में इन मुद्दों पर चर्चा की मांग करेंगे. जरूरत पड़ने पर स्थगन प्रस्ताव भी ला सकते हैं.

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही से जुड़े पल-पल के अपडेट जानने के लिए लाइव ब्‍लॉग देखते रहें….

ज़रूर पढ़ें