Vistaar NEWS

पटियाला में बड़ा हादसा, भाखड़ा नहर पर पुल धंसने से नीचे लटके दो ट्रक, 1 में लगी आग

Patiala Bhakra Canal Accident

भाखड़ा नहर पर पुल धंसने से नीचे लटके दो ट्रक

Bridge Collapse Truck Accident: पंजाब के पटियाला में आज गुरुवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया. पटियाला-संगरूर मार्ग पर नहर के ऊपर बना पुल अचानक से भरभराकर गिर गया. जिस दौरान पुल गिरा. उस वक्त पुल से ट्रक गुजर रहे थे और पुल टूटने के साथ ही नहर में धंस गए. फिलहाल ट्रक नहर में ही लटके हुए हैं. मौके पर पहुंची राहत एवं बचाव दल की टीम ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है.

जानकारी के अनुसार, जिस पुल पर हादसा हुआ है. वह साल 2016 में बना था और कुछ सालों बाद ही उसमें दरारें आने लगीं. यानी कि पहले से ही पुल कमजोर होने लगा था. अब पुल ही गिर गया. गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.

नहर में लटके हैं ट्रक

हादसे के बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने दोनों ट्रक ड्राइवरों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है. प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा उस दौरान हुआ. जब पुल के ऊपर से ट्रक गुजर रहा था. इसी बीच पुल टूट गई और दो ट्रक नहर में धंस गए, जो अभी भी लटके हुए हैं.

1 ट्रक पर लगी आग

इस दौरान ट्रक में आग भी लग गई. हालांकि, राहत एवं बचाव दल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. पुल टूटने की वजह से भाखड़ा नहर का पानी बहने लगा. सुरक्षा के मद्देनजर पुल के दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर दी गई है. इसके साथ ही इस रास्ते पर वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है.

जाम से छुटकारा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था

फिलहाल, प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है. ताकि किसी प्रकार से आमजन को कोई परेशानी न हो. दूसरे रास्ते से जाम में फंसे वाहन निकाले जा रहे हैं. हादसे के दौरान जो दोनों ट्रक पुल में फंसे हैं. वो दोनों ओवरलोड बताए जा रहे हैं. फिलहाल, जांच जारी है.

Exit mobile version