पंजाब में AAP विधायक ने चुनाव नहीं लड़ने का किया ऐलान, मतदाताओं के बोले- जीवनभर आपका ऋणी रहूंगा

Punjab AAP MLA Announcement: AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर राज्य वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के एक अधिकारी की आत्महत्या से जुड़े मामले में जेल में बंद हैं. मामला अभी कोर्ट में लंबित है.
AAP MLA Laljeet Singh Bhullar

AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर (File Photo)

Laljit Singh Bhullar Quits Elections: पंजाब के पट्टी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक और पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बड़ा ऐलान किया है. जेल में बंद लालजीत सिंह ने कहा कि वे 2027 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि मैं अपने क्षेत्र की जनता से प्यार, स्नेह और भावनाओं के सामने पूरे सम्मान के साथ सिर झुकाता हूं और जीवन भर ऋणी रहूंगा. उन्होंने कहा कि पहले मैं AAP पार्टी से टिकट चाहता था, लेकिन अब उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है.

AAP MLA लालजीत सिंह भुल्लर राज्य वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के एक अधिकारी की आत्महत्या से जुड़े मामले में जेल में बंद हैं. मामला अभी कोर्ट में लंबित है. इसी बीच उन्होंने चुनाव न लड़ने का ऐलान कर सबको चौंका दिया. हालांकि उन्होंने कहा कि मैं खुद आम आदमी पार्टी से चुनाव में उतरने के लिए प्रयास कर रहा था, लेकिन अब चुनाव नहीं लड़ूंगा. उनके इस फैसले से हर कोई हैरान है.

नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनावः AAP MLA

इस दौरान उन्होंने अपने विधानसभा के सभी मतदाताओं का धन्यवाद दिया और कहा कि मैं जीवन भर पट्टी के लोगों का ऋणी रहूंगा. हालांकि, अभी तक उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया है कि आखिर किन वजहों से उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है. पार्टी ने भी उनकी विधानसभा क्षेत्र में एक नया हल्का इंचार्ज नियुक्त कर दिया है. माना जा रहा है कि पार्टी उसे ही आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट दे सकती है. शायद यही वजर रही होगी कि लालजीत सिंह ने चुनाव नहीं लड़ने का मन बनाया.

40 प्रत्याशियों का हो चुका ऐलान

लालजीत सिंह के बारे में कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन आज उन्होंने सभी कयासों पर विराम लगा दिया. अब साफ हो गया है कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे. आम आदमी पार्टी भी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करना शुरू कर दिया है. अब तक 40 प्रत्याशियों का ऐलान किया जा चुका है. लेकिन पट्टी विधानसभा से अभी तक AAP ने किसी को टिकट नहीं दिया है.

ज़रूर पढ़ें