Vistaar NEWS

क्या पेट्रोल-डीजल के बढ़ने वाले हैं दाम? आप भी जान लीजिए सरकार का पूरा प्‍लान

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाएगी सरकार?

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाएगी सरकार?

Petrol Diesel Price Hike: ईरान और अमेरिका के बीच भले ही सीजफायर लागू है, इसके बाद भी हालात सामान्य नहीं हो पा रहे हैं. होर्मुज में दोनों ही देशों के बीच तनाव हर रोज बढ़ता जा रहा है. यही वजह है कि ईरान ने होर्मुज को पूरी तरह से बंद कर द‍िया है. कुछ भारतीय जहाज अभी भी होर्मुज के उस पार फंसे हुए हैं. यही वजह है कि अनुमान लगाया जा रहा था कि आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ सकती हैं. हालांकि सरकार ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है.

सरकार ने बाजार में चल रही पेट्रोल डीजल की कीमतों की अफवाहों पर अपना रुख स्पष्ट कर द‍िया है.सरकार ने साफ किया कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों को बढ़ाने का कोई भी प्लान नहीं है. आने वाले दिनों में भी ऐसा नहीं होगा. सरकार ने कहा कि जिस तरह की खबरें बाजार में चल रही हैं, वह पूरी तरह से गलत हैं.  

पेट्रोलियम मंत्रालय की तरफ से क्या कहा गया?

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए ल‍िखा, “कुछ खबरें आ रही हैं जिनमें पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की बात कही जा रही है. इस संबंध में यह स्पष्ट किया जाता है कि सरकार के विचाराधीन ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है.

आगे कहा कि इस तरह की खबरें नागरिकों के बीच डर और घबराहट पैदा करने के लिए फैलाई जा रही हैं, ये शरारतपूर्ण तथा भ्रामक हैं.

चार साल से नहीं बढ़ाई गई कीमतें

 पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय  ने अपने बयान में कहा कि भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां पिछले 4 वर्षों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. भारत सरकार और तेल PSUs ने अंतरराष्ट्रीय कीमतों में होने वाली भारी बढ़ोतरी से भारतीय नागरिकों को बचाने के लिए लगातार कदम उठाए हैं.”

मंत्रालय ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसी किसी भी अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें और पैनिक न हों. वेस्ट एशिया, विशेष रूप से होर्मुज जलसंधि में जारी तनाव की वजह से तेल की सप्लाई चेन पर काफी दबाव है. इसके बाद भी कीमतें नहीं बढ़ाई गई हैं. सरकार ने साफ कर दिया कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है.

ये भी पढ़ें: ब‍िना PUC के चला रहे हैं आप वाहन? हो जाइये सतर्क! अब नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, CNG भी बंद

Exit mobile version