Vistaar NEWS

PIB Fact Check: बैंकों में हर शनिवार छुट्टी नहीं, सोशल मीडिया पर वायरल आदेश का दावा फर्जी

PIB Fact Check

बैंकों में हर शनिवार नहीं रहेगी छुट्टी, सोशल मीडिया पर वायरल आदेश का दावा फर्जी

Fake Bank Saturday Holiday Claim: सोशल मीडिया पर एक गैजेट (सरकारी सूचना) खूब वायरल हो रहा है. जिसके अनुसार अब सरकारी बैंकों का कामकाज सप्ताह में सिर्फ 5 दिनों तक ही रहेगा. यानी कि शनिवार को विभागीय अवकाश रहेगा. लेकिन इसमें कितनी सच्चाई है. इसको लेकर पीआईबी फैक्ट चेक की टीम ने खुलासा किया है.

पीआईबी फैक्ट चेक ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर जो बैंक को लेकर सरकारी सूचना घूम रहा है, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि इसे वित्त मंत्रालय (वित्तीय सेवा विभाग) ने जारी किया है. इसमें कहा गया है कि केंद्र सरकार ने SBI समेत सभी पब्लिक सेक्टर बैंकों के लिए हर शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. वह डॉक्यूमेंट नकली है.

वित्त विभाग की ओर ऐसा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है जिसमें पब्लिक सेक्टर बैंकों के लिए हर शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया हो. इसके साथ ही आगे लिखा कि केंद्र सरकार से जुड़ी संदिग्ध जानकारी की सूचना PIB Fact Check को दें. बता दें, जो फर्जी लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वह बिल्कुल असली जैसा ही दिखाई दे रहा है. यानी इसे देखकर कोई भी व्यक्ति अंदाजा नहीं लगा सकता है कि वह नकली है.

ये भी पढ़ेंः SIR के बाद VRS की अर्जी! ओडिशा CEO आरएस गोपालन के फैसले से बढ़ी सियासी हलचल

पीआईबी ने किया खुलासा

सोशल मीडिया पर फर्जी दावा उस दौरान वायरल हुआ. जब देश में बैंक कर्मचारी 5 डे वर्किंग की मांग को लेकर 3 दिनों की हड़ताल पर जाने वाले थे. हालांकि, बाद में उसे टाल दिया गया. इसी बीच फर्जी लेटर वायरल होने की वजह से बैंक कर्मचारियों को लगा कि सरकार ने सच में हमारे पक्ष में फैसला ले लिया है. इसलिए बिना सत्यता की जांच किए खूब शेयर किया गया. जिसे अब पीआईबी ने फर्जी करार दिया है.

Exit mobile version