क्या सच में सरकार साल के आखिरी में हर नागरिक को दे रही है 30 हजार रुपये? PIB ने बताई सच्चाई

Government 30000 Subsidy Claim: इन दिनों व्हॉट्सऐप पर ऐसा ही एक मैसेज तेजी से फैल रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार देश के हर नागरिक को 30,000 रुपये की आर्थिक सहायता दे रही है. इस खबर के सामने आने के बाद लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई है.
pib fact check

क्या सरकार दे रही है 30 हजार रुपये

Fake Government Scheme Exposed: आज के समय में सोशल मीडिया सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने का एक बड़ा माध्यम बन गया है. फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हॉट्सऐप जैसे प्लेटफॉर्म पर आए दिन सरकारी योजनाओं से जुड़े मैसेज और विज्ञापन देखने को मिलते हैं. कई बार इन संदेशों के जरिए लोगों को नई योजनाओं की जानकारी मिलती है, लेकिन हर वायरल मैसेज पर भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मैसेज

इन दिनों व्हॉट्सऐप पर ऐसा ही एक मैसेज तेजी से फैल रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार देश के हर नागरिक को 30,000 रुपये की आर्थिक सहायता दे रही है. इस खबर के सामने आने के बाद लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई है. हालांकि, सरकार ने इस दावे की सच्चाई सामने रखते हुए इसे फर्जी बताया है.

30 हजार रुपये देने का किया जा रहा दावा

वायरल मैसेज में ‘गवर्नमेंट यूनिवर्सल सब्सिडी प्रोग्राम 2026’ नाम की एक योजना का जिक्र किया गया है. इसमें बताया जा रहा है कि इस योजना के तहत भारत के हर नागरिक को सरकार की तरफ से 30,000 रुपये दिए जाएंगे. मैसेज में लोगों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सलाह भी दी जा रही है. इसके लिए एक लिंक दिया गया है, जिस पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करने को कहा जा रहा है. इसी वजह से कई लोग इसे सरकारी योजना समझकर भरोसा कर सकते हैं.

PIB फैक्ट चेक ने बताई सच्चाई

इस वायरल दावे की जांच सरकारी एजेंसी प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक टीम ने की है. एजेंसी ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर वायरल मैसेज का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए इसे फेक बताया है.

PIB फैक्ट चेक ने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार की ओर से ‘गवर्नमेंट यूनिवर्सल सब्सिडी प्रोग्राम 2026’ नाम से ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है, जिसके तहत हर नागरिक को 30,000 रुपये दिए जा रहे हों.

एजेंसी ने सावधान रहें को कहा है

एजेंसी ने अपनी पोस्ट में लोगों को साइबर फ्रॉड से सावधान रहने की चेतावनी भी दी है. साथ ही बताया है कि वायरल मैसेज में दिए गए संदिग्ध लिंक के जरिए आवेदन करने का दावा भ्रामक है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें