‘समुद्री मार्ग खुले और सुरक्षित रहने चाहिए’, मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच PM मोदी ने ईरान के इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुए हमलों की निंदा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(File Photo)
PM Modi on middle east war: अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे भीषण युद्ध का आज 22वां दिन है. शनिवार को अमेरिका ने एक बार फिर ईरान के इंफ्रा प्रोजेक्ट और नतांज न्यूक्लियर सेंटर पर हवाई हमला किया है. इस हमले को लेकर भारत ने निंदा की है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन हमलों को क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरा बताया है.
ईरान के राष्ट्रपति को ईद और नवरोज की मुबारकबाद दी
प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियन को ईद और नवरोज की मुबारकबाद दी. इसको लेकर प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर जानकारी दी है. पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आज राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियन से बात की और ईद-उल-रोज की मुबारकबाद दी. हम उम्मीद करते हैं कि यह त्योहारी समय पश्चिम एशिया में शांति, स्थिरता और समृद्धि लाएगा. क्षेत्र में महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुए हमलों की निंदा की, जो क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरा हैं और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को बाधित करते हैं. इसके साथ ही जहाजों की आवाजाही की स्वतंत्रता की रक्षा और सुनिश्चित करने के महत्व को दोहराया कि जहाजों के रास्ते खुले और सुरक्षित रहें. ईरान में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए ईरान के लगातार समर्थन की तारीफ भी की.’
Spoke with President Dr. Masoud Pezeshkian and conveyed Eid and Nowruz greetings. We expressed hope that this festive season brings peace, stability and prosperity to West Asia.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 21, 2026
Condemned attacks on critical infrastructure in the region, which threaten regional stability and…
न्यूक्लियर सेंटर पर दूसरी बार किया हमला
अमेरिका ने दावा किया है कि ईरान के तसनीम न्यूज एजेंसी ने दावा किया है कि अमेरिका और इजराइल ने मिलकर शनिवार सुबह नतांज न्यूक्लियर सेंटर पर हवाई हमला किया. हालांकि राहत की बात ये है कि अभी तक रेडिएशन की कोई खबर सामने नहीं आई है. हालांकि इसके पहले भी अमेरिका इस युद्ध में इस प्लांट पर हमल कर चुका है. इजराइल और अमेरिका ने इससे पहले 2 मार्च को भी इस प्लांट पर हमला किया था.
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
नतांज परमाणु संयंत्र पर ये हमला उस अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद हुआ है, जिसमें ट्रंप ने युद्ध खत्म करने की दिशा में कदम बढ़ाने का इशारा किया था. ट्रंप ने कहा था कि मध्य पूर्व एशिया में सैन्य अभियानों को कम करने पर विचार किया जा रहा है.
वहीं अमेरिका और इजराइल के इस हमले के बाद ईरान ने भी पलटवार करने की चेतावनी दी है. ईरानी सेना के प्रवक्ता जनरल अबोलफजल शेखरची ने कहा है कि अब हम दुनियाभर में दुश्मन के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाएंगे. ईरानी सेना की इस चेतावनी ने क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है.
ये भी पढे़ं: पटना के गांधी मैदान में ईद की नमाज, पहली बार नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, बेटे निशांत ने की नमाजियों से मुलाकात