QUAD समिट में पीएम मोदी से मिले ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति ने की जमकर तारीफ, बोले- PM Modi बेहद सख्त इंसान हैं

Trump Praises PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आसियान शिखर सम्मेलन से इतर मनीला में फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर के साथ द्विपक्षीय बैठक की. इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी मुलाकात की है.
PM Modi With Donald Trump

QUAD समिट में पीएम मोदी से मिले ट्रंप

QUAD Summit In Manila: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आसियान शिखर सम्मेलन से इतर मनीला में फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर के साथ द्विपक्षीय बैठक की. इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी मुलाकात की है. पीएम मोदी से मुलाकात के बाद ट्रंप ने कहा कि इन लोगों और इन देशों के साथ हमारे रिश्ते बहुत अच्छे हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा, “वे (पीएम मोदी) बहुत सख्त इंसान हैं, और हो सकता है कि वे (जापानी पीएम सनाए तकाइची) उनसे भी ज्यादा सख्त हों. हम भी कम नहीं हैं. इन लोगों और इन देशों के साथ हमारे रिश्ते बहुत अच्छे हैं. शुरुआत से ही. मैं काफी लंबे समय से इन तीनों के संपर्क में हूं, और ये सभी बहुत शानदार लोग हैं. ये मेरे दोस्त हैं. इससे काफी मदद मिलती है.”

QUAD नेताओं के साथ बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, “क्वाड देशों की नौसेनाओं ने हाल ही में जापान के पास 30वां वार्षिक ‘मालाबार’ संयुक्त नौसैनिक अभ्यास किया, जिसमें हमारे नाविकों ने एंटी-सबमरीन (पनडुब्बी-रोधी) और एंटी-सरफेस (सतह-रोधी) युद्ध अभ्यास पूरे किए. आज के समय में एंटी-सबमरीन क्षमता बहुत महत्वपूर्ण है. हम लंबे समय से एंटी-सरफेस युद्ध अभ्यास करते आ रहे हैं, लेकिन अब एंटी-सबमरीन क्षमता और भी अधिक महत्वपूर्ण हो गई है. हमारी पनडुब्बियां बेजोड़ हैं. हम दुनिया की सबसे बेहतरीन पनडुब्बियां बनाते हैं. इस दिशा में हम ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.”

जिन चीजों की जरूरत 10 महीनों में होगी पास

इस दौरान ट्रंप ने बताया कि हम बहुत अच्छा कर रहे हैं. हम ‘रेयर अर्थ’ (दुर्लभ मृदा तत्वों) का उत्पादन ऐसे स्तर पर कर रहे हैं, जो पहले कभी नहीं किया गया. हम 10 महीनों के भीतर उन्हें पीछे छोड़ देंगे. हमें जिन भी चीजों की जरूरत है, वे 10 महीनों में हमारे पास होंगी. हम ‘रेयर अर्थ’ का बड़े पैमाने पर उत्पादन कर रहे हैं, और वैसे देखा जाए तो वे भी ऐसा ही कर रहे हैं, भारत भी कर रहा है, हम सभी ऐसा कर रहे हैं.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें