PM Modi Putin Bilateral Meeting: दिल्ली में BRICS समिट के आयोजन में पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई. इस दौरान पीएम मोदी ने पुतिन को लगे लगाया, हाथ मिलाया और तमिल कवि संत तिरुवल्लुवर की रूसी भाषा में अनुवादित एक किताब भेंट की. दोनों देशों के बीच कारोबार, ऊर्जा और रक्षा के क्षेत्र में बड़ी डील होने की उम्मीद है.
पीएम मोदी द्विपक्षीय बैठक के बाद, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक ही कार में बैठकर भारत मंडपम में हो रही प्रदर्शनी के लिए रवाना हुए. इस दौरान पीएम मोदी और पुतिन ने इनोप्रोम प्रदर्शनी का दौरा किया. यहां जल्द ही ब्रिक्स बिजनेस फोरम का लीडर्स सेशन आयोजित किया जाएगा. BRICS समिट में फाइटर जेट Su-57 और S-400 पर भी बात बनने की उम्मीद है. इसके साथ ही कई नए अपडेटेड ब्रह्मोस की भी डील होने की संभावना है.
पीएम मोदी को मिला निमंत्रण
राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को 24वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए रूस आने का निमंत्रण दिया है, जिसे प्रधानमंत्री ने स्वीकार कर लिया है. विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, शिखर सम्मेलन की डेट राजनयिक माध्यमों से आपसी सुविधा के आधार पर तय की जाएंगी
Delhi | President Putin invited Prime Minister Narendra Modi to visit Russia for the 24th India-Russia Annual Summit. Prime Minister accepted the invitation.
— ANI (@ANI) September 11, 2026
The dates of the Summit will be decided as per mutual convenience through diplomatic channels: MEA pic.twitter.com/9hwTsxGLER
दिल्ली में BRICS के आयोजन को लेकर सुरक्षा काफी सख्त कर दी गई है. सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस के करीब 15,000 जवान, पैरामिलिट्री की 200 कंपनियां और 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. सुरक्षा के मद्देनजर रखते हुए चप्पे-चप्पे पर जवान डटे हुए हैं.
ये भी पढ़ेंः दिल्ली में कैसे होगी विदेशी मेहमानों की मेहमान नवाजी? BRICS में परोसा जाएगा ‘भारत का स्वाद’
पुतिन के बाद इन नेताओं से मिलेंगे पीएम
पीएम मोदी की पुतिन के साथ बैठक होने के बाद ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान से भी मुलाकात करेंगे. वहीं शाम के समय चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी मुलाकात होगी. शी जिनपिंग 7 साल बाद भारतीय दौरे पर हैं. इस दौरान व्यापार और सीमा विवाद पर चर्चा की उम्मीद है. 13 और 14 सितंबर को भारत मंडपम में BRICS समिट का आयोजन किया जाएगा.
