Vistaar NEWS

PM मोदी और सीएम योगी ने जेन अल्फा के साथ सेलिब्रेट किया रक्षाबंधन, राहुल ने शेयर की प्रियंका के साथ फोटो

pm narendra modi and cm yogi adityanath celebrated raksha bandhan with gen alpha

पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने जेन अल्फा के साथ मनाया रक्षाबंधन

Raksha Bandhan 2026: आज रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. भाई-बहनों के इस स्नेहिल पर्व के बीच दिल्ली से लेकर लखनऊ तक की कई खूबसूरत तस्वीरें सामने आईं. इसे लेकर देश भर में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है. जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेन अल्फा के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया. वहीं, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सांसद और बहन प्रियंका गांधी के साथ फोटो शेयर की.

पीएम ने छात्राओं से बंधवायी राखी

इस शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास पर स्कूली छात्राओं से मुलाकात की. 7, लोक कल्याण मार्ग पर बच्चों ने उन्हें राखी बांधी. पीएम ने संदेश देते हुए कहा कि यह त्योहार स्नेह और सद्भाव के बंधन को और मजबूत करे. यह सभी के लिए खुशियां और समृद्धि लाए.

इसके साथ ही लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों के साथ त्योहार मनाया. बच्चियों से राखी बंधवायी और उन्हें गिफ्ट भी दिया. इसके साथ ही उनके साथ समय बिताया और फोटो क्लिक करवायी. पीएम-सीएम की जेन अल्फा के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

प्रियंका गांधी के साथ फोटो शेयर की

रक्षाबंधन के पावन त्योहार पर राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि रक्षाबंधन की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. स्नेह के धागों से बंधा भाई-बहन का यह अटूट रिश्ता प्रेम और विश्वास के साथ और भी मजबूत हो. लोग इसे पसंद कर रहे हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

ये भी पढ़ें: दुर्ग सेंट्रल जेल में नम हुई बंदियों की आखें, 1700 बहनों ने अपने भाईयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

Exit mobile version