शादी के बहाने सिया ने केतन से ऐंठे 1 करोड़ रुपये, प्रेमी चेतन को क्यों दिए थे पैसे? जानें प्लान
केतन अग्रवाल, सिया और चेतन चौधरी
Siya Took Money From Her Fiance: पुणे के केतन हत्याकांड पर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. सूत्रों की मानें तो केतन हत्याकांड की मुख्य आरोपी सिया ने शादी के नाम पर करोड़ों रुपए भी ऐंठे थे और वो रुपए अपने प्रेमी चेतन चौधरी को दिए थे. फिलहाल, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकती है. इसके बाद सिया और चेतन चौधरी ने मिलकर केतन को लोहागढ़ किले से नीचे फेंक दिया. जिसमें केतन की मौत हो गई. पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, केतन हत्याकांड की आरोपी सिया गोयल (20) ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी (22) के साथ मिलकर न केवल केतन अग्रवाल की हत्या की योजना बनाई थी बल्कि भविष्य की योजनाओं को लेकर भी प्लानिंग तैयार की थी. दोनों ने मिलकर इतने शातिराना अंदाज से घटना को अंजाम दिया ताकि किसी को शक न हो. अपराध के कुछ साल बाद शादी करने की योजना थी. फिलहाल, केतन हत्याकांड मामले में सिया और चेतन दोनों पुलिस की गिरफ्त में हैं और उनसे पूछताछ जारी है.
केतन ने सिया को दिए 1 करोड़ रुपए
सूत्रों के मुताबिक, शादी में खरीदारी के लिए सिया को केतन ने करीब 1 करोड़ रुपए दिए थे. लेकिन सिया ने उस पैसे को सीधे चेतन तक पहुंचा दिया. ताकि चेतन अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सके. जानकारी के अनुसार, चेतन की आर्थिक स्थिति सिया के मुकाबले बहुत कमजोर थी. सूत्रों के मुताबिक, सिया और चेतन का प्लान था कि केतन के हत्या के बाद दोनों तीन साल बाद शादी करेंगे, तब तक आर्थिक स्थिति भी अच्छी हो जाएगी. लेकिन दोनों का प्लान फेल हो गया.
ये भी पढ़ेंः सिया और चेतन कैसे आए करीब? भाई ने बताया, केतन मर्डर केस का निकला क्रिकेट कनेक्शन!
मई के अंत में ही मारने का बनाया प्लान
जांच में यह भी सामने आया है कि सिया ने केतन को धक्का देने से करीब 34 मिनट पहले भी प्रेमी चेतन को फोन किया था. जानकारी यह भी आ रही है कि दोनों ने मई के अंत में ही केतन को किनारे करने का प्लान बना लिया था. कई बार मारने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके थे. लेकिन इस बार पूरी प्लानिंग के साथ केतन को मार दिया. फिलहाल, अभी इस मामले की जांच जारी है और दोनों से पूछताछ की जा रही है.