Vistaar NEWS

पंजाब में BJP-AAP का टकराव! CM मान के काफिले तक टमाटर फेंकने पहुंचे बिट्टू, पुलिस ने हिरासत में लिया

cm man and Ravneet Bittu

भगवतंत मान और रवनीत बिट्टू

Punjab Politics: पंजाब की सियासत में शुक्रवार को रवनीत बिट्टू के काफिले पर हुए कथित हमले के बाद शनिवार को मामला सामने आया था. इसके बाद माहौल गरमा गया. लुधियाना में मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यक्रम के दौरान रवनीत सिंह बिट्टू टमाटर लेकर पीएयू गेट के पास पहुंच गए. पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है. आरोप है कि बिट्टू ने मुख्यमंत्री के काफिले की ओर टमाटर फेंकने की कोशिश की थी.

दरअसल, आम आदमी पार्टी ने शनिवार को लुधियाना में बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित किया था. इसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा AAP के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया समेत कई नेता शामिल होने पहुंचे थे. इसी दौरान बिट्टू पीएयू के उस गेट के पास पहुंच गए, जहां से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरना था.

पुलिस ने बिट्टू को आगे जाने से रोकने की कोशिश की. हालांकि, मुख्यमंत्री का काफिला जब वहां से निकला तो बिट्टू ने हाथ में मौजूद टमाटर के जरिए विरोध जताने की कोशिश की. इसके बाद पुलिस उन्हें मौके से अपने साथ ले गई. रिपोर्ट के मुताबिक बिट्टू मुख्यमंत्री के वाहन के बेहद करीब नहीं पहुंच पाए थे.  

एक दिन पहले हुआ था बिट्टू के काफिले पर हमला

इस पूरे घटनाक्रम को शुक्रवार की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है. एक दिन पहले बटाला के पास बिट्टू के काफिले पर अंडे और टमाटर फेंके गए थे. बिट्टू ने इस घटना के लिए AAP कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार बताया था. हालांकि, AAP की ओर से इन आरोपों को खारिज किया गया है.

शनिवार की घटना के बाद दोनों दलों के बीच राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो गई है. बीजेपी इसे अपने नेता के खिलाफ कार्रवाई और राजनीतिक विरोध से जोड़ रही है, जबकि AAP की ओर से बिट्टू के कदम को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं.

चुनाव से पहले टकराव हुआ तेज

खास बात यह है कि यह पूरा घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है, जब पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो चुकी हैं. AAP ने लुधियाना से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत का कार्यक्रम रखा है, जबकि बीजेपी नशामुक्त पंजाब यात्रा के जरिए सरकार को घेर रही है. ऐसे में बिट्टू और मान के बीच टमाटर वाला विवाद पंजाब की चुनावी राजनीति में नया मुद्दा बन गया है.

ये भी पढ़ें: पंजाब में रवनीत बिट्टू के काफिले पर हमला! अंडे-टमाटर फेंके, AAP पर गंभीर आरोप

Exit mobile version