Vistaar NEWS

‘कल पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक…’, CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी ने किया बड़ा ऐलान

RAHUL GANDHI

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

दिल्ली में बीत दो दिनो सीजेपी के कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे है. इस दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा कई को हिरासत में भी लिया गया है. इसी बीच नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बड़ा ऐलान किया है राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर सोमवार (12 अक्टूबर, 2026) को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने और चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) को ज्ञापन सौंपने की घोषणा की है.

सभी से साथ चलने का किया ऐलान

इस वीडियो में उन्होंने देशभर के लोगों से आवाहन करते हुए कहा है कि हम सोमवार को भारतीय होने के नाते सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे. पार्टी, महिला, पुरुष,जाति, समुदाय और राज्य की दीवार से ऊपर उठकर, हम सब एक साथ चलेंगे. इस वीडियो में राहुल गांधी ने देश की सभी राजनीतिक पार्टियों नेताओं, सिविल सोसाइटी और लोगों का सुप्रीम कोर्ट तक कांग्रेस के मार्च में शामिल होने का आह्वान किया.

वीडियो पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा, ‘आपने कल देखा कि दिल्ली में देश का युवा शांतिपूर्ण विरोध के लिए सड़कों पर उतरा. उनके दिलों में नफरत या गुस्सा नहीं, मोहब्बत थी, लेकिन उन्हें पुलिस वालों और BJP के गुंडों, दोनों ने उनको मारा-पीटा. ऐसा भारत हम नहीं चाहते हैं.’

राहुल गांधी ने वीडियो में कहा

उन्होंने कहा, ‘कल हम भारतीय होने के नाते सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे. पार्टी, महिला-पुरुष, जाति, समुदाय और राज्य की हर दीवार से ऊपर उठकर, हम सब एक साथ चलेंगे. देश का युवा, तमाम विपक्षी दल, सिविल सोसाइटी और वो हर व्यक्ति जो लोकतंत्र में भरोसा रखते हैं, जो लोकतंत्र के लिए खड़ा होना चाहते हैं. प्लीज हमारे साथ आइए. जब तक आप देश के संविधान से जुड़े हैं और संविधान को बचाना चाहते हैं. हम सभी साथ में चलेंगे.’

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने यह बड़ा ऐलान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जारी विरोध प्रदर्शन के बीच किया है. उन्होंने रविवार (11 अक्टूबर, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया.

ये भी पढ़ें: 34 देश, ₹3,729 करोड़ का निवेश…. मध्य प्रदेश बनेगा दुनिया का पसंदीदा टूरिस्ट डेस्टिनेशन

Exit mobile version