Vistaar NEWS

झारखंड के CM हेमंत सोरेन को राहुल गांधी ने लिखा पत्र, छात्रों से मिलने का दिया सुझाव

Rahul Gandhi Wrote A Letter For Hemant Soren

राहुल गांधी ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

Rahul Urges Meeting Protesting Students: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रांची में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. पत्र के माध्यम से उन्होंने सुझाव दिया है कि वे खुद (सीएम) प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलें ताकि झारखंड सरकार की ओर से उनकी चिंताओं को दूर करने के संकल्प को और मजबूत किया जा सके.

राहुल गांधी ने पत्र में लिखा कि कांग्रेस पार्टी का मानना है भारत के संविधान में दिया गया शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार हमारे लोकतंत्र के मुख्य स्तंभों में से एक है. हमने पिछले कुछ महीनों में पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में गड़बड़ियों के खिलाफ विरोध कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन दिया है. छात्रों का विरोध शांतिपूर्ण रहा है और उनकी मांगें जायज हैं. राहुल गांधी ने लिखा कि मैं इस बात की सराहना करता हूं कि झारखंड सरकार ने आपके द्वारा बनाई गई एक कमेटी के जरिए छात्रों से बातचीत शुरू की है.

पत्र में आगे लिखा, “हमारा मानना है कि भारतीय शिक्षा व्यवस्था पर आरएसएस और बीजेपी का कब्जा हो गया है. इसे छात्रों के शोषण और दमन का जरिया बना दिया गया है. अब बिल्कुल भी ऐसा मजबूत नॉलेज सिस्टम नहीं बचा है, जैसे एक दशक पहले हुआ करता था.”

ये भी पढ़ेंः रांची में नहीं थम रहा JPSC विवाद! प्रदर्शनकारि‍यों ने किया CM आवास घेरने का ऐलान

छात्रों से मिलने का दिया सुझाव

राहुल गांधी ने लिखा, “छात्रों की कुछ मांगों पर सहमति बनी है, लेकिन अभी भी विरोध जारी है. कुछ छात्र अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं. मैं आपको सुझाव दे रहा हूं कि आप छात्रों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करें और उनकी चिंताओं को दूर करें. भारत के युवा ही भविष्य हैं. संकट की इस घड़ी एकजुटता दिखानी चाहिए.”

Exit mobile version