BJP Anarchy Politics Allegation: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज शुक्रवार को दिल्ली में जंतर-मंतर के दौरान पैलेट गन से घायल हुए युवक को लेकर डीसीपी कार्यालय पहुंच गए. इस दौरान उन्होंने धरना दे दिया. राहुल गांधी के धरने को लेकर भाजपा हमलावर है. भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी लोकतांत्रिक नहीं बल्कि अराजकता की राजनीति करते हैं. इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने बताया कि राहुल गांधी से शिकायत ले ली गई है. मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर ही है.
भाजपा सांसद ने कहा, “यह बहुत दुखद है कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं, मगर वे लोकतांत्रिक नहीं बल्कि अराजकता की राजनीति करते हैं. कभी वे पीएम के घर के बाहर बैठ जाते हैं, अभी वे दिल्ली की पार्लियामेंट स्ट्रीट में बिना अनुमति और पूर्व सूचना के धरने पर बैठे हुए हैं.”
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा, "यह बहुत दुखद है कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं मगर वे लोकतांत्रिक नहीं बल्कि अराजकता की राजनीति करते हैं। अभी वे दिल्ली की पार्लियामेंट स्ट्रीट में बिना किसी सूचना के धरने पर बैठे हुए हैं… हमारी आशंका और आरोप दोनों है कि… pic.twitter.com/x0DwYPhu1U
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 21, 2026
भाजपा सांसद ने आगे कहा, “जिस घटना का वे (राहुल गांधी) जिक्र कर रहे हैं, उसकी शिकायत हो चुकी है. पीड़ित परिवार सुप्रीम कोर्ट गया तो कोर्ट ने स्वयं हाई पावर्ड कमेटी का गठन किया. जिसकी अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के ही पूर्व जज कर रहे हैं. हाई पावर्ड कमेटी में यह भी जांच का विषय है कि गोली चली या नहीं, ये क्या मतलब है इसका. राहुल गांधी को नियम कानून का कोई सम्मान नहीं करना. हमारी आशंका और आरोप दोनों है कि कांग्रेस ने वंदे मातरम् पर जो स्टैंड लिया है, उसमें यह फंस गई है.”
ये भी पढ़ेंः ‘गरीबों की कोई नहीं सुनता…’, क्या हुआ जब CJI सूर्यकांत के सामने गिड़गिड़ाने लगा वकील?
क्या बोले राहुल गांधी?
वहीं मामले को लेकर राहुल गांधी ने कहा, “20 जुलाई को कनॉट प्लेस में पैलेट गन का प्रयोग हुआ था. इसका सबूत ये पैलेट है जो कि साहिल के शरीर में थे. AIIMS की इस रिपोर्ट में साफ लिखा है कि इनके शरीर में कितने छर्रे हैं. दिल्ली पुलिस ने कहा कि हमने छर्रे नहीं चलाए लेकिन अगर आपने नहीं चलाए तो ये छर्रे किसी ने तो चलाए होंगे. हम केवल यह कह रहे हैं कि FIR दर्ज कीजिए. अंदर से हमें बताया जा रहा है कि ऊपर से ऑर्डर है कि FIR दर्ज नहीं हो सकती है. जब तक FIR नहीं होती तब तक हम यहां से नहीं हिलेंगे. हम केवल इस परिवार के लिए न्याय मांग रहे हैं.”
