‘गरीबों की कोई नहीं सुनता…’, क्या हुआ जब CJI सूर्यकांत के सामने गिड़गिड़ाने लगा वकील?

CJI Surya Kant SC Hearing: वकील की आपबीती को सुनते हुए सीजेआई ने कहा कि यहां तो कोई रजिस्ट्रार बैठा नहीं है. मैं आज रजिस्ट्रार से आपकी मुलाकात का वादा तो नहीं कर सकता, लेकिन आप लिखित में आवेदन दीजिए. हम आपकी मदद जरूर करेंगे.
मुख्य न्यायधीश सूर्यकांत

मुख्य न्यायधीश सूर्यकांत

Lawyer Pleads Before CJI: सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई की अध्यक्षता वाली एक बेंच के सामने वकील ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि मुझ जैसे गरीब वकीलों की कोई नहीं सुनता. लगता है कि यहां गरीबों की कोई जगह ही नहीं है. इस दौरान सीजेआई ने वकील से पूछा कि आपने शिकायत क्यों नहीं भेजी? पढ़ें क्या है मामला?

CJI सूर्यकांत के सामने एक वकील पहुंचा और दावा करते हुए कहा कि कई बार शिकायत के बाद भी उनकी रजिस्ट्री में देरी की जा रही. रजिस्ट्री के नाम पर केवल फाइल-फाइल का गेम खेला जा रहा है. उन्हें लगातार एक काउंटर से दूसरे काउंटर और तीसरे पर दौड़ाया जा रहा है. कोई सुनने वाला नहीं है. मुझे आज भी प्रताड़ित किया जा रहा है.

वकील ने क्या कहा?

वकील ने सीजेआई को याद दिलाते हुए कहा कि आपके सामने भी 25 मई को मामला उठाया था. उस दौरान आपने भरोसा दिया था कि मामले को व्यक्तिगत रूप से देखेंगे. इसके बावजूद भी हमारा काम नहीं हो रहा और मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है. जब रजिस्ट्रार के पास जाते हैं, तो एक विंडो से दूसरी विंडो पर जाने के लिए कहते हैं.

6 महीने से कर रहे शिकायतः वकील

वकील ने बताया कि मैं पिछले करीब 6 महीने से इसकी शिकायत कर रहा हूं, लेकिन अभी तक मेरी शिकायत को लिस्ट नहीं किया गया है. इसके लिए कई बार पत्र लिखा और ईमेल भी भेजें. जनरल सेक्रेटरी के पास जाएं, तो रजिस्टार को फोन कर देते हैं. जब रजिस्टार के पास जाएं तो वो भी किसी और को फोन कर देते हैं.

ये भी पढ़ेंः पैलेट गन मामले में FIR दर्ज करने की मांग, DGP ऑफ‍िस के बाहर धरने पर राहुल गांधी

CJI ने मदद का दिया आश्वासन

सीजेआई ने इस दौरान कहा कि यहां तो कोई रजिस्ट्रार बैठा नहीं है. मैं आज रजिस्ट्रार से आपकी मुलाकात का वादा तो नहीं कर सकता, लेकिन आप लिखित में आवेदन दीजिए. हम आपकी मदद जरूर करेंगे. वकील ने कहा कि मैं सारे पत्र आज अपने साथ ही लेकर आया हूं. आज मुझे बहुत बुरा भी लग रहा है कि मुझ जैसे गरीब वकील के लिए सुप्रीम कोर्ट में कोई जगह ही नहीं है.

ज़रूर पढ़ें