Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी पिछले एक महीने से लगातार मोदी सरकार पर हमला बोल रहे हैं. अब एक बार फिर उन्होंने बड़ा दावा किया है. राहुल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कहा कि उनके फोन में ऐसे सबूत मौजूद हैं, जिनके बारे में प्रधानमंत्री को भी जानकारी है, क्योंकि वह उनका फोन टैप करते हैं. राहुल के इस दावे के बाद एक बार फिर सियासी बयानबाजी तेज हो सकती है.
राहुल गांधी पहले ही बीजेपी को खुली बहस की चुनौती दे चुके हैं. अब उन्होंने एक बार फिर अपनी चुनौती को दोहराया है. राहुल पिछले 12 दिनों में इस तरह की चुनौती 7 बार दे चुके हैं. राहुल गांधी ने कहा कि जिस दिन प्रधानमंत्री उनके साथ वन-ऑन-वन डिबेट के लिए आएंगे, उस दिन सबको पता चल जाएगा कि कौन विदेशी ताकतों के नियंत्रण में है.
𝐓𝐡𝐞 𝐨𝐧𝐞-𝐨𝐧-𝐨𝐧𝐞 𝐝𝐞𝐛𝐚𝐭𝐞 𝐰𝐢𝐥𝐥 𝐩𝐫𝐨𝐯𝐞 𝐍𝐚𝐫𝐞𝐧𝐝𝐫𝐚 𝐌𝐨𝐝𝐢 𝐢𝐬 𝐜𝐨𝐧𝐭𝐫𝐨𝐥𝐥𝐞𝐝 𝐛𝐲 𝐟𝐨𝐫𝐞𝐢𝐠𝐧 𝐩𝐨𝐰𝐞𝐫𝐬 𝐚𝐧𝐝 𝐢𝐬 𝐚𝐧𝐭𝐢-𝐧𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧𝐚𝐥. https://t.co/lhcxKdv6ph
— Congress (@INCIndia) November 13, 2026
राहुल ने आगे कहा कि कहा कि भाजपा कहती है कि बातचीत संसद में हो सकती है. लेकिन, मुझे संसद में बोलने नहीं दिया जाता. मेरा माइक्रोफोन तक बंद कर दिया जाता है.
राहुल कई बार दे चुके खुली चुनौती
ऐसा पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी ने खुले तौर पर पीएम मोदी को चुनौती दी हो. वे अब तक करीब 7 बार खुली बहस की चुनौती दे चुके हैं. इसके साथ ही राहुल गांधी कई बार फोन टैपिंग के भी आरोप लगा चुके हैं. इस बार खास यह है कि इंस्टा पर एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए राहुल ने यह आरोप लगाए हैं.
यूजर ने राहुल से पूछा था कि पीएम मोदी कहते हैं कि आपको विदेश से मदद मिल रही है, जबकि आप कहते हैं कि मोदी विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रहे हैं. इन दोनों दावों के समर्थन में सबूत कहां हैं?
यूजर के सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उनके पास सभी तरह के आरोपों के सबूत हैं. “वन-ऑन-वन डिबेट से यह साबित हो जाएगा कि विदेशी ताकतों के इशारे पर कौन काम कर रहा है, देश विरोधी कौन है और कब से देश विरोधी गतिविधियों में शामिल है.
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी से हाथ मिलाने को तैयार रामदास आठवले, लेकिन NDA छोड़ने पर दिया साफ जवाब
