PM मोदी मेरा फोन टैप करा रहे… राहुल गांधी बोले-मेरे पास सबूत, फ‍िर दी बहस की चुनौती

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने एक बार फ‍िर पीएम मोदी को खुली बहस की चुनौती दी है. उन्‍होंने इंस्टा स्टोरी पर बताया कि मोदी सरकार मेरा मोबाइल टेप करा कर रही है. मेरे पास इसके भी पूरे सबूत हैं.
rahul gandhi

राहुल गांधी

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी पिछले एक महीने से लगातार मोदी सरकार पर हमला बोल रहे हैं. अब एक बार फिर उन्‍होंने बड़ा दावा किया है. राहुल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कहा कि उनके फोन में ऐसे सबूत मौजूद हैं, जिनके बारे में प्रधानमंत्री को भी जानकारी है, क्योंकि वह उनका फोन टैप करते हैं. राहुल के इस दावे के बाद एक बार फिर सियासी बयानबाजी तेज हो सकती है.

राहुल गांधी पहले ही बीजेपी को खुली बहस की चुनौती दे चुके हैं. अब उन्‍होंने एक बार फिर अपनी चुनौती को दोहराया है. राहुल पिछले 12 दिनों में इस तरह की चुनौती 7 बार दे चुके हैं. राहुल गांधी ने कहा कि जिस दिन प्रधानमंत्री उनके साथ वन-ऑन-वन डिबेट के लिए आएंगे, उस दिन सबको पता चल जाएगा कि कौन विदेशी ताकतों के नियंत्रण में है.

राहुल ने आगे कहा कि कहा कि भाजपा कहती है कि बातचीत संसद में हो सकती है. लेकिन, मुझे संसद में बोलने नहीं दिया जाता. मेरा माइक्रोफोन तक बंद कर दिया जाता है.

खबर अपडेट की जा रही है…

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें