Rajasthan Nikay Chunav Result: राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के परिणाम आज सोमवार को आए हैं. जिसमें प्रदेश की 10 नगर निगम सीटों में भाजपा का जलवा देखने को मिला है. प्रदेश की 6 नगर निगम सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है तो वहीं 3 सीटों पर कांग्रेस ने मुकाबला जीता है. जबकि एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने कब्जा जमाया है. नगर परिषद की बात करें तो यहां कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है.
राजस्थान में दो चरणों में निकाय चुनाव कराए गए थे. पहले चरण में भीलवाड़ा, बीकानेर, भरतपुर और अलवर में चुनाव कराए गए थे. जबकि दूसरे चरण के तहत जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर और पाली में चुनाव हुए थे. जिसका आज परिणाम आया है. नगर निगम में भाजपा ने अपना परचम लहराया है. आधे से ज्यादा नगर निगम सीट पर भाजपा ने अपना कब्जा जमा लिया.
भरतपुर में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत
भरतपुर नगर निगम के चुनावी परिणान ने सबको चौंका दिया. क्योंकि यहां निर्दलियों ने बाजी मारी है. नगर निगम के 65 वार्ड में से बीजेपी को 20 तो कांग्रेस को 6 वार्डों में जीत मिली. वहीं एक-एक सीट पर बसपा और आरएलपी ने जीत दर्ज की है. बाकी सभी वार्डो में निर्दलियों का दबदबा रहा.
ये भी पढ़ेंः 7 MLA, 3 मंत्री… फिर भी कांग्रेस के गढ़ में BJP का डंका, 26 सालों बाद शिमला जिला परिषद में भाजपा ने मारी बाजी
कहां कौन जीता?
- जयपुर- भाजपा
- बीकानेर-भाजपा
- भरतपुर- निर्दलीय
- पाली- कांग्रेस
- भीलवाड़ा- भाजपा
- अजमेर- भाजपा
- उदयपुर-भाजपा
- कोटा- भाजपा
- अलवर- भाजपा
- जोधपुर- कांग्रेस
