आजम खान को कोर्ट ने 10 दिन के लिए भेजा जेल, इलाहाबाद हाईकोर्ट में जमानत पर बहस जारी
आजम खान (File Photo)
Azam khan: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को फिलहाल कहीं से भी राहत नहीं मिल रही है. गाजियाबाद के PMLA कोर्ट से भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली है. कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी में मनी लॉन्ड्रिंग केस के सिलसिले में उनके खिलाफ यह एक्शन हुआ है. मामले की अगली सुनवाई अब 26 नवंबर को होगी. उसी के बाद तय होगा कि आजम जेल में रहेंगे या फिर बाहर आएंगे. दूसरी तरफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में उनकी जमानत पर बहस चल पूरी हो चुकी है. हाईकोर्ट कल फैसला सुनाएगा.
आजम खान को जौहर यूनिवर्सिटी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने हिरासत में लिया था. गाजियाबाद कोर्ट के फैसले के बाद उन्हें डासना जेल में रखा जाएगा. तो वहीं इसी मामले को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में जमानत पर बहस हुई. आजम की तरफ से सीनियर वकील कपिल सिब्बल और ED की तरफ से वकील जोहेब हुसैन पक्ष रख रहा.
कोर्ट ने ईडी से पूछा जब सवाल जवाब हो चुके हैं तो आजम को जमानत दे देनी चाहिए. जिस पर ईडी ने विरोध किया. हालांकि बहस के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. कल यानी कि मंगलवार को 11 बजे हाईकोर्ट जमानत पर फैसला सुना सकता है.
कोर्ट का ईडी को निर्देश
हाईकोर्ट ने ED को 17 नवंबर तक हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है. इसमें गिरफ्तारी के आधार देने की पेशकश और आजम के इनकार का जिक्र करने को कहा है. कुल मिलाकर कोर्ट ने ईडी से आजम को गिरफ्तार करने की वजह और सबूत पेश करने को कहा है.
आजम के समर्थन में अखिलेश
अखिलेश यादव ने X पर पोस्ट कर आजम खान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि आजम के साथ लगातार नाइंसाफी हो रही है. इसका जवाब यूपी ही नहीं, देश की जनता समय आने पर देगी. सत्ता हमेशा किसी के हाथ में नहीं रहती.



