Vistaar NEWS

रामलीला मैदान में विपक्ष का जमावड़ा, राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार को जेल जाना पड़ेगा

rahul gandhi

राहुल गांधी

INDIA Bloc Rally: देश की राजधानी दिल्ली में आज INDIA गठबंधन ने महारैली आयोजित की है, जिसमें लाखों की तादात में लोग शामिल हुए. सुबह से ही नेताओं और कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था. महारैली में कांग्रेस के साथ ही अखिलेश यादव, ममता बनर्जी समेत कई नेता शामिल हुए.

दिल्ली पुलिस ने महारैली को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे. 4000 जवान, 200 CCTV, 14 सुरक्षा जोन बनाए गए थे. ताकि महारैली की वजह से किसी को भी परेशानी न हो. इसके साथ ही दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की गई थी. जिसके अनुसार, कई चौराहों पर रास्तों में बदलाव किया गया है. यात्रियों को भी यात्रा करने के पहले ट्रैफिक चेक करने और समय से घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है. यहां पढ़ें दिनभर की अपडेट्स…

सुधीर सिंह

राहुल गांधी बोले- हमारा धर्म कहता है कि कोई दुश्मन नहीं है. हमें किसी से नफरत नहीं करनी चाहिए. हमें सबसे सीखना चाहिए और प्यार के साथ काम करना चाहिए. चाहे वह हिंदू, मुस्लिम, सिख, आदिवासी, दलित, महिला हो या कोई दिव्यांग व्यक्ति हो. हमें सबकी रक्षा करनी है. प्यार की दुकान खुलने जा रही है, और एक बार फिर यह देश सही रास्ते पर चलने वाला है.

सुधीर सिंह

राहुल गांधी ने कहा, बेचारे ज्ञानेश कुमार को रात में नींद नहीं आती. मुझे बुरा लग रहा है कि ज्ञानेश कुमार डरे हुए हैं और रात में सो नहीं पा रहे हैं.

सुधीर सिंह

राहुल गांधी बोले- संविधान से बड़ा कोई नहीं, ज्ञानेश कुमार को जेल जाना पड़ेगा

सुधीर सिंह

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बोलीं- हम हार नहीं मानेंगे. हम अपनी जान दे देंगे, हम लड़ेंगे, लेकिन हम घुटने नहीं टेकेंगे. उन्होंने हमारे बंगाल को लूट लिया है. हम लोकतंत्र को बचाएंगे और उसे वापस लाएंगे. हम राजनीति के जरिए बदला लेंगे. हम लोकतंत्र के ज़रिए बदला लेंगे.

सुधीर सिंह

अखिलेश यादव ने कहा, जो लोग कभी यूपी से आए थे, उन्हें यूपी से ही बाहर खदेड़ दिया जाएगा. यूपी के लोग स्वागत करना भी जानते हैं और विदाई देना तो और भी बेहतर तरीके से जानते हैं. 2027 में ऐसी विदाई दी जाएगी कि भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दल फिर कभी वापस नहीं आ पाएंगे.

सुधीर सिंह

रामलीला मैदान में क्या बोले RJD नेता तेजस्वी यादव?

सुधीर सिंह

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के एसआईआर के खिलाफ अपनी मेगा रैली के लिए रामलीला मैदान में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अखिलेश यादव सहित कई नेता पहुंचे हैं.

सुधीर सिंह

राहुल गांधी समेत इंडिया गठबंधन के नेता अपनी विशाल रैली के लिए रामलीला मैदान पहुंच गए हैं.

सुधीर सिंह

INDIA गठबंधन की मेगा रैली में शामिल होते हुए, कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, पूरा देश अब ‘INDIA’ गठबंधन के तहत एकजुट हो गया है. BJP देश के लोगों के इस आंदोलन से डरी हुई है.

सुधीर सिंह

रामलीला मैदान का क्या है हाल?

सुधीर सिंह

कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने कहा, BJP और मुख्य चुनाव आयुक्त ने देश में जो हालात पैदा कर दिए हैं, हम उन्हें और आगे नहीं चलने देंगे.

विनय कुशवाहा

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला, SP अध्यक्ष अखिलेश यादव, NCP (शरतचंद्रगुट) सांसद सुप्रिया सुले, ममता बनर्जी, RJD नेता तेजस्वी यादव और अन्य जनप्रतिनिधि कनॉट प्लेस पहुंचे.

सुधीर सिंह

रामलीला मैदान का क्या है माहौल?

सुधीर सिंह

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “हमने सबसे कहा था कि जब आप यहां मार्च और बड़ी रैली के लिए आएं, तो कुछ सामान खरीदें, थोड़ी खरीदारी करें. लेकिन, यहां कनॉट प्लेस आते समय हमें पता चला कि बीजेपी ने जबरदस्ती हर एक दुकान बंद करवा दी है. इसलिए, आपको पता होना चाहिए कि व्यापारियों का नुकसान कौन करवा रहा है, और यह कैसे हो रहा है.”

सुधीर सिंह

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, ममता बनर्जी, फारूक अब्दुल्ला, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, सुप्रिया सुले, अभिषेक बनर्जी, केसी वेणुगोपाल सहित इंडिया ब्लॉक के नेता इंडिया ब्लॉक की मेगा रैली के लिए रामलीला मैदान की ओर बढ़ रहे हैं.

सुधीर सिंह

कनॉट प्लेस से रामलीला मैदान के लिए राहुल गांधी निकल चुके हैं.

सुधीर सिंह

“मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भी झुकना पड़ेगा”- समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव

सुधीर सिंह

कनॉट प्लेस आइए, साथ चलते हैं. या सीधे रामलीला मैदान में मिलते हैं. मगर, आना जरूर है: राहुल गांधी

सुधीर सिंह

“देश के 15 प्रतिशत वयस्क मतदाताओं के नाम काटे गए”- कांग्रेस सांसद शशि थरूर

सुधीर सिंह

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि इस रैली का उद्देश्य SIR प्रक्रिया के खिलाफ आक्रोश जताना है, जिसके जरिए लोगों से उनके वोट देने के अधिकार छीने जा रहे हैं.

अमन तिवारी

ये संविधान बचाने की लड़ाई- आराधना मिश्रा

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने कहा कि रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है. जनता और हमारा लोकतंत्र 2027 में उत्तर प्रदेश और 2029 में पूरे देश से भाजपा का सफाया कर देगा.

अमन तिवारी

लोकतंत्र की रक्षा के लिए सभी एकजुट- संजना जाटव

INDIA अलायंस की मेगा रैली से पहले, कांग्रेस MP संजना जाटव ने कहा कि आज, हमारे डेमोक्रेटिक संविधान की रक्षा के लिए, देश भर से युवा और महिलाएं रामलीला मैदान में इकट्ठा होंगे. राहुल गांधी के साथ, सभी MP और लोग हमारे लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट हैं.

अमन तिवारी

महारैली को लेकर कैसी हैं पुल‍िस की तैयारी?

रामलीला मैदान में हो रही व‍िपक्ष की महारैली को लेकर DCP सेंट्रल रोहित राजबीर ने कहा कि हम यहां करीब 45,000 से 50,000 लोगों की भीड़ को जगह दे सकते हैं. हमें उम्मीद है कि अगर इतने लोग आएंगे, तो जगह भर जाएगी. अगर और लोग आएंगे, तो हम उन्हें आस-पास की सड़कों पर जगह देंगे.

उन्‍होंने आगे कहा कि ग्राउंड का एक बड़ा हिस्सा अभी भी खाली है, इसलिए आने वाले ज़्यादातर लोगों को यहां जगह मिलनी चाहिए. हमने डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD) लगाए हैं और सिक्योरिटी स्क्रीनिंग के लिए पुलिस वाले तैनात किए हैं. हालांकि, आने-जाने पर कोई रोक नहीं है. हम ऑर्गनाइज़र के टच में हैं, और वे रैली से जुड़ी सिक्योरिटी की बातों को अच्छी तरह जानते हैं. मुझे यकीन है कि सब कुछ तय प्लान के हिसाब से होगा.

सुधीर सिंह

कनॉट प्लेस से 12 बजे मिंटो रोड तक मार्च किया जाएगा. इसके बाद रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन.

सुधीर सिंह

डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर ने बताया कि सुरक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है.

सुधीर सिंह

रामलीला मैदान में कैसी है तैयारी?

सुधीर सिंह

‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन की मेगा रैली से पहले, रामलीला मैदान के बाहर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के कटआउट लगाए गए हैं.

Exit mobile version