रामलीला मैदान में विपक्ष का जमावड़ा, राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार को जेल जाना पड़ेगा
Ramlila Maidan Rally: दिल्ली पुलिस ने महारैली को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. 4000 जवान, 200 CCTV, 14 सुरक्षा जोन बनाए गए हैं. ताकि महारैली की वजह से किसी को भी परेशानी न हो.
राहुल गांधी
INDIA Bloc Rally: देश की राजधानी दिल्ली में आज INDIA गठबंधन ने महारैली आयोजित की है, जिसमें लाखों की तादात में लोग शामिल हुए. सुबह से ही नेताओं और कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था. महारैली में कांग्रेस के साथ ही अखिलेश यादव, ममता बनर्जी समेत कई नेता शामिल हुए.
दिल्ली पुलिस ने महारैली को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे. 4000 जवान, 200 CCTV, 14 सुरक्षा जोन बनाए गए थे. ताकि महारैली की वजह से किसी को भी परेशानी न हो. इसके साथ ही दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की गई थी. जिसके अनुसार, कई चौराहों पर रास्तों में बदलाव किया गया है. यात्रियों को भी यात्रा करने के पहले ट्रैफिक चेक करने और समय से घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है. यहां पढ़ें दिनभर की अपडेट्स…



