Vistaar NEWS

रांची में छात्रों का विधानसभा मार्च, AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी स्‍याही

नेहा पर फेंकी गई स्‍याही

नेहा पर फेंकी गई स्‍याही

Ranchi assembly march: झारखंड की राजधानी रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़‍ियों को लेकर प‍िछले कई द‍िनों से प्रदर्शन चल रहा है. छात्रों की तरफ से आज विधानसभा मार्च बुलाया गया था. इसी दौरान हंगामा हो गया. छात्रों के समर्थन में AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा रांची पहुंचीं थीं. मार्च के दौरान ही नेहा बोरा पर स्याही फेंके जाने की बात सामने आई है.

इंक फेके जाने के बाद नेहा बोरा ने कहा कि 20 जुलाई को हम पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए. पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया. जब हम तब नहीं डरे, तो यह मामूली स्याही हमारा क्या बिगाड़ लेगी?

नेहा बोरा ने क्‍या-क्‍या कहा?

नेहा बोरा ने कहा क‍ि झारखंड और पूरे देश में होने वाली हर परीक्षा सरकारी संस्थानों द्वारा पारदर्शी और जवाबदेह तरीके से आयोजित की जानी चाहिए. जब ​​भी पेपर लीक होता है, तो इसकी जिम्मेदारी सिर्फ़ प्राइवेट एजेंसियों पर नहीं डाली जा सकती है.

उन्‍होंने आगे कहा कि संबंधित सरकारी अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए. हमारी मांग है कि सिस्टम में शामिल और गड़बड़ी व भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रही सभी प्राइवेट एजेंसियों को हटाया जाए. हम 10 तारीख को छात्रों द्वारा दिए गए आह्वान का समर्थन करेंगे और छात्रों के भविष्य के लिए खड़े रहेंगे.

आंदोलनकारी की ब‍िगड़ी तब‍ियत

छात्र आंदोलन को लेकर झारखंड CM हेमंत सोरेन ने कहा कि हमने छात्रों को अपनी बात रखने के लिए पहले ही सभी जरूरी मंच उपलब्ध करा दिए हैं. सरकार हर छात्र की समस्याओं को समझना चाहती है. इधर, 4 दिन से अनशन पर बैठे आंदोलनकारी राहुल क्रांति की शुक्रवार सुबह तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से रांची सदर अस्पताल ले जाया गया है.

ये भी पढ़ें: मिशन 2027 के लिए कांग्रेस का नया दांव! यूपी में बदली टीम, प्रियंका गुट के नेताओं की छुट्टी

Exit mobile version