Vistaar NEWS

‘हम कॉम्पिटिशन से नहीं डरते…’, एलन मस्क के आरोपों पर रिलायंस का करारा जवाब

Elon Musk Reliance

एलन मस्क के आरोपों पर रिलायंस का करारा जवाब

Never Feared Competition Statement: अमेरिकी उद्योगपति एलॉन मस्क काफी समय से प्रयास कर रहे हैं कि उनकी कंपनी स्टारलिंक (Starlink) भारत में काम करे. लेकिन भारत में अभी तक उनकी कंपनी को काम करने की अनुमति नहीं मिली. इस दौरान एलॉन मस्क ने आरोप लगाया था कि भारत में कुछ कारोबारी हित स्टारलिंक की सेवाओं की शुरुआत में बाधा डाल रहे हैं. इस दौरान मस्क ने भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी और भारतीय टेलीकम्युनिकेशन इंडस्ट्री में प्रतिस्पर्धा को लेकर भी सवाल उठाए थे. अब इस मामले को लेकर रिलायंस इंडस्ट्रीज का बयान आया है. पढे़ं रिलायंस ने क्या कहा?

एलॉन मस्क के आरोपों के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपना बयान जारी करते हुए बताया कि रिलायंस और भारतीय बाजार के बारे में हाल ही में की गई टिप्पणियों के मद्देनजर, हम तथ्यों को सबके सामने रखना चाहते हैं. हर भारतीय उद्यम की तरह, रिलायंस का विकास भी ऐसे भारत में हुआ है जो निवेश और नवाचार (इनोवेशन) का स्वागत करता है. चाहे वह देश का हो या विदेश का बशर्ते उससे लोगों के जीवन में सुधार आए. यह खुलापन कानून के शासन पर टिका है.

भारतीय हो या विदेशी सभी के लिए एक जैसी प्रक्रिया

आगे लिखा, “भारत सरकार ने स्पष्ट किया है, वह हर आवेदक चाहे वह भारतीय हो या विदेशी सभी के लिए एक जैसी प्रक्रिया अपनाती है. जियो की अपनी सैटेलाइट सेवाओं को भी अभी मंजूरियों का इंतजार है. रिलायंस में, हमने कभी प्रतिस्पर्धा से परहेज नहीं किया है. हम इसे इस बात की सबसे सटीक परीक्षा मानते हैं कि कौन ग्राहकों को सबसे बेहतर सेवा देता है. जियो खुद 2016 में भारत के बेहद प्रतिस्पर्धी टेलीकॉम बाजार में एक नए खिलाड़ी के तौर पर उतरा था, तब हमारे पास एक भी ग्राहक नहीं था.”

ये भी पढ़ेंः CJP के ‘तिरंगा मार्च’ से पहले हाईवोल्टेज ड्रामा, दिल्ली पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में लिया, भड़की कांग्रेस

10 सालों में 530 मिलियन से अधिक ग्राहकों का भरोसा

केवल 10 सालों के अंदर ही जियो ने 530 मिलियन से अधिक ग्राहकों का भरोसा जीता है और भारतीयों को दुनिया का बेहतरीन डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तथा सबसे किफायती डेटा उपलब्ध कराया है. हम सैटेलाइट संचार के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का स्वागत करते हैं, जिसमें स्टारलिंक भी शामिल है. जियो सहित हर कंपनी को भारत के लोगों की सेवा करनी होगी और देश के कानूनों तथा नीतियों का पालन करना होगा.

Exit mobile version