कौन होगा जियो का असली मालिक? मुकेश अंबानी ने उत्तराधिकार पर तोड़ी चुप्पी, फ्यूचर प्लान पर भी की बात
मुकेश अंबानी
Reliance Industries: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने पहली बार साफ संकेत दिया है कि कंपनी में नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. उन्होंने कहा कि रिलायंस का उत्तराधिकार (Succession Plan) लगभग पूरा हो चुका है. अगली पीढ़ी अब समूह के प्रमुख कारोबारों की कमान संभाल रही है.
कंपनी की वार्षिक आम बैठक (AGM) में मुकेश अंबानी ने अपने तीनों बच्चों आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी की भूमिका को विस्तार से बताया है.
आकाश अंबानी समूह के डिजिटल और टेलीकॉम कारोबार की अगुवाई कर रहे हैं, जिसमें जियो का बड़ा दायित्व शामिल है. वहीं ईशा अंबानी रिटेल और कंज्यूमर बिजनेस को आगे बढ़ा रही हैं, जबकि अनंत अंबानी को ऊर्जा और नए ऊर्जा कारोबार की जिम्मेदारी दी गई है.
मुकेश अंबानी ने क्या-क्या कहा?
मुकेश अंबानी ने कहा कि तीनों उत्तराधिकारी पिछले तीन वर्षों से कंपनी के बोर्ड में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी नेतृत्व क्षमता साबित की है. उनके अनुसार रिलायंस का भविष्य सुरक्षित हाथों में है और नई पीढ़ी कंपनी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सक्षम है.
इस घोषणा को भारत के सबसे बड़े कारोबारी समूह में पीढ़ीगत बदलाव के बड़े संकेत के रूप में देखा जा रहा है. लंबे समय से यह चर्चा चल रही थी कि मुकेश अंबानी के बाद रिलायंस की कमान किसके हाथ में होगी. अब कंपनी की संरचना और जिम्मेदारियों के बंटवारे से यह तस्वीर काफी हद तक साफ होती दिखाई दे रही है.
AGM में उत्तराधिकार योजना के अलावा जियो आईपीओ, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रिटेल विस्तार और ग्रीन एनर्जी जैसे कई बड़े ऐलान भी किए गए.
ये भी पढ़ें:कर्नाटक में क्रॉस वोटिंग से BJP में हड़कंप, विधायकों को में दिखाई जा रही वफादारी की शपथ